• Breaking News

    हलद्वानी मदरसे को हटाने के दौरान भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, कई पुलिसकर्मी हो गए घायल .

    हलद्वानी मदरसे को हटाने के दौरान भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, कई पुलिसकर्मी  हो गए घायल






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / उर्विदत गैरोला  

    हल्द्वानी:- गुरुवार को उत्तराखंड में एक मस्जिद को तोड़ने के बाद बवाल मच गया। पूरा शहर हिंसा की चपेट में आ गया। पुलिस हालात पर काबू पाती तब तक उपद्रवी अपने मंसूबों को अंजाम दे चुके थे।  पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव किया जा रहा था। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई वाहनों में आग लगा दी गई। एक बार को हिंसा इतनी भीषण हो चली थी कि पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इतना ही नहीं हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है।



    ये भी भी पढ़े-बिहटा में 03 वर्षों के होल्डिंग टैक्स वसूली के खिलाफ एक दिवसीय उपवास।


    हिंसा में 2 लोगों की मौत 

    अब खबर आ रही है कि इस हिंसा में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। तमाम लोग घायल हैं, इसमें पुलिस के जवान और आम लोग भी शामिल हैं। पूरे हल्द्वानी शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात की नाजुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया है। 



    ये भी पढ़े-  संतरे की आड़ में बिहटा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चालक व खलासी गिरफ्तार!


    हल्द्वानी हिंसा

    हिंसा और अफवाह को रोकने के लिए गुरुवार रात से शहर में इंटरनेट बंद कर दिया गया। इसके साथ ही आज सभी स्कूल भी बंद रहेंगे। इस पूरे बवाल में हल्द्वानी एसडीएम पारितोष वर्मा, कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार सचिन कुमार, सीओ स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहनी समेत अन्य लगभग 200 पुलिसकर्मी शामिल हैं।


    क्यों भड़क उठी हिंसा?

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सरकारी जमीनों पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र में मलिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। इसके बाद आसपास रहने वाले तमाम कथित अराजक तत्वों ने पुलिस और प्रशासन के ऊपर पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इस दौरान वहां मौजूद कई पत्रकारों को भी चोटें आई हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग भी की गई है।  

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad