• Breaking News

    खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन।

    खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन।







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस  अहमद

    बिहटा:- नेहरू युवा केन्द्र,पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गाँधी मैदान सदिसोपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, बॉलीबॉल, फुटबॉल एवं रिले दौड़ का आयोजन किया गया था। इस खेलकूद प्रतियोगिता में बिहटा प्रखण्ड के युवा मंडल के सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सभी खेलों के सफल प्रतिभागियों के विजेता एवं उपविजेता को मेमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में जिला युवा पदाधिकारी पामीर सिंह, बिहटा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चन्दा कुमारी, प्रधानाध्यापक नीरज कुमार,सदिसोपुर सरपंच अजय कुमार सिन्हा,के साथ खेल प्रभारी सुधांशु रंजन, अभिषेक कुमार,अनीता पाण्डेय, मनीष कुमार, रेफरल अस्पताल बिहटा के द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु तरुण कुमार पाठक एवं मिना कुमारी उपस्थित रहीं। चन्दा कुमारी ने  युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। नीरज कुमार ने कहा की नेहरू युवा केन्द्र,पटना हमेशा से इस दिशा में बेहतर प्रयास कर रहे हैं। युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने और सवारने में केन्द्र ने हमेशा सार्थक प्रयास किया है। 


    ये भी पढ़े - मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 21 लोग घायल


    पामीर सिंह ने बताया की  पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है नेहरू युवा केन्द्र,पटना ग्रामीण युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करता है छोटे से मैदान निकालकर बड़े मैदान में खेलने का अवसर प्रदान करता है। आज युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की जो नेहरू युवा केन्द्र,पटना उन्हें प्रदान करता है। कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु प्रखण्ड बिहटा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बब्लु कुमार को धन्यवाद दिए,

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad