• Breaking News

    चार राज्यों से जुड़ा 140 करोड़ साल पुराना फॉसिल्स जीवाश्म पार्क यूनेस्को की सूची में दर्ज होगा

    चार राज्यों से जुड़ा 140 करोड़ साल पुराना फॉसिल्स जीवाश्म पार्क यूनेस्को की सूची में दर्ज होगा








    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / दिनेश जयसवाल

    सोनभद्र:- जिले का 140 करोड़ वर्ष पुराना फॉसिल्स पार्क यूनेस्को की सूची में दर्ज होगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए वन विभाग, बीएचयू और डोजियर बनाने वाली संस्था ने सोनभद्र (सोनभद्र यूपी) के फॉसिल पार्क का निरीक्षण किया। यूपी के सोनभद्र में सलखन गांव के पास एक जीवाश्म पार्क है। यहां शैवाल और स्ट्रोमेटोलाइट्स प्रकार के जीवाश्म हैं। अनुमान है कि ये जीवाश्म 1400 मिलियन वर्ष पुराने हैं। उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने इसके लिए द्रोणः नामक संस्था का चयन किया है। इसके तहत पर्यटन मुख्यालय के विशेष कार्यकारी अधिकारी आकाश प्रियदर्शी, द्रोण इंस्टीट्यूट की डॉ. शिखा जैन, सेवानिवृत्त आईएफएस डॉ. वीबी माथुर, बीएचयू के पर्यटन प्रबंधन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रवीण राणा और सलखन फॉसिल्स, सोनभद्र के प्रभागीय वनाधिकारी शामिल हैं। फॉसिल्स पार्क का निरीक्षण किया था.


    ये खबर भी पढ़े-बिहार शिक्षा विभाग ने इन शिक्षको को किया फर्जी घोषित


    सोनभद्र चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ा है

    यूपी का सोनभद्र जिला छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की सीमाओं को जोड़ता है। सोनभद्र में प्राकृतिक रूप से अपार संभावनाएं हैं। चंद्रकांता का प्रसिद्ध विजयगढ़ किला भी यहीं है। सोनांचल और ऊर्जांचल के नाम से मशहूर इस जिले की तुलना देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्विट्जरलैंड से की थी। यहां फॉसिल्स पार्क रॉबर्ट्सगंज से 12 किमी दूर सलखन गांव के पास है। 25 हेक्टेयर में फैला यह पार्क दुनिया का सबसे बड़ा पार्क है।


    ये खबर भी पढ़े-हिंदू नववर्ष के अवसर पर सीतामढी में प्रभात फेरी निकाली गयी.



    फॉसिल्स जीवाश्म क्या हैं

    पृथ्वी पर बहुत प्राचीन जानवरों के अवशेष चट्टानों या अन्य जगहों पर संरक्षित रहते हैं। इन प्राणियों की हड्डियाँ, खोल आदि हजारों, लाखों वर्षों तक सुरक्षित रहते हैं। विभिन्न प्रकार के जीवाश्मों के अवलोकन से पता चलता है कि विभिन्न प्रकार के जानवर अलग-अलग समय में पृथ्वी पर रहते थे। जीवाश्मों के अध्ययन से विकास यात्रा की जानकारी मिलती है। देश में चार जीवाश्म पार्क हैं। मध्य प्रदेश में जीवाश्म पार्क मंडला प्लांट फॉसिल नेशनल पार्क, हिमाचल प्रदेश में शिवालिक फॉसिल पार्क, तमिलनाडु में नेशनल फॉसिल वुड पार्क और गुजरात में इंड्रोडा डायनासोर फॉसिल पार्क हैं। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad