• Breaking News

    चौथा चरण लोकसभा चुनाव महाकुंभ 2019 LIVE: मतदान के दौरान बंगाल में हिंसा, चुनाव आयोग के पास पहुंचीं भाजपा

    We News24  Hindi » नई दिल्ली

    नई दिल्‍ली :लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर वोटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में आसनसोल से भाजपा उम्‍मीदवार बाबुल सुप्रीयो की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है।

    Live Updates...
    11:40:AM:झारखंड: पलामू निर्वाचन क्षेत्र के जगूडीह क्षेत्र में बूथ संख्या 249 पर पहली बार मतदान हो रहा है। यह एक नक्सल प्रभावित इलाका है।

    11:25 AM:मुंबई: प्रिया दत्त ने बांद्रा के सेंट एनीज़ हाई स्कूल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद के चौथे चरण के लिए वह मुंबई नॉर्थ सेंट्रल एलएस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, पूनम महाजन निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं।

    11:04 AM: झारखंड की 3 सीटों पर 11 बजे तक 21 फीसद मतदान हुआ है। पद्मश्री अशोक भगत ने झारखंड के लोहरदगा में बिशुनपुर बूथ पर मतदान किया। 

    10:44 AM: मुंबई के कई सितारे मतदान करने पहुंच रहे हैं। जूहू में पोलिंग बूथ नंबर 235-240 पर वरिष्‍ठ कलाकार अनुपम खेर वोट डालने पहुंचे। वहीं, विले पार्ले स्थित पोलिंग बूथ पर एक्‍ट्रेस सोनाली बेंद्रे और भाग्‍यश्री ने मतदान किया।
    View image on TwitterView image on Twitter
    : Actors Bhagyashree and Sonali Bendre after casting their votes at a polling booth in Vile Parle.
    29 people are talking about this
    10:34 AM: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जारी हिंसा की घटनाओं के मुद्दे को भाजपा नेताओं मुख्‍तार अब्‍बास नकवी, विजय गोयल और अनिल बलूनी ने चुनाव आयोग के सामने उठाया है। आज भी पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसे काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को बल प्रयोग करना पड़ा।
    10:24 AM: झारखंड के पलामू लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जागोडिह एरिया के बूथ नंबर 249 में पहली बार मतदान कराया जा रहा है। यह एरिया नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है। यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त किए गए हैं।
    10:16 AM: फिल्म स्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने मुंबई के बांद्रा में मताधिकार का प्रयोग किया।
    10:07 AM: केंद्रपाडा, ओडिशा से भाजपा प्रत्याशी जय पांडा ने केंद्रपाडा लोकसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 38 का दौरा किया। कहा- आज हमने चुनाव अधिकारियों से संबंधित 14-15 शिकायतें दर्ज कराई हैं।
    09:10 AM: नौ बजे तक नौ राज्यों के लोकसभा चुनाव में कुल 10.27 फीसद मतदान हुआ।
    08:45 AMलोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए हो रहे मतदान में सुबह 9 बजे तक महाराष्‍ट्र में 6.82%, मध्‍य प्रदेश में 11.11%, ओडिशा में 9% और पश्चिम बंगाल में 16.90 फीसद वोटिंग हुई है।
    08:39 AMपश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 199 में टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ता काफी गुस्‍से में नजर आए।
    Clash between TMC workers and QRF and security personnel outside polling booth number 125-129 in Asansol, after disagreement erupted between BJP & CPI(M) workers after TMC workers insisted on polling despite absence of central forces.
    598 people are talking about this
    08:25 AMमुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तारदेव स्थित पोलिंग बूथ संख्‍या 31 पर मतदान किया। महाराष्‍ट्र में आज 17 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
    08:15 AMपश्चिम बंगाल में आसनसोल से भाजपा उम्‍मीदवार बाबुल सुप्रीयो की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीएमसी पोलिंग एजेंट ने बताया कि यहां भाजपा को कोई पोलिंग एजेंट मौजूद नहीं है। इसके बाद भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प शुरू हो गई। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।
    View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
    West Bengal: BJP MP candidate from Asansol, Babul Supriyo's car vandalised in Asansol. A TMC polling agent says, there is no BJP polling agent here.
    391 people are talking about this
    08:55 AMराजस्‍थान में मतदाताओं के बीच काफी उत्‍साह देखने को मिल रहा है। यहां सुबह 9 बजे तक 13.10 फीसद मतदान हो चुका है। यहां लोकसभा की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है।
    08:44 AMबॉलीवुड एक्‍ट्रेस और मुंबई नॉर्थ से कांग्रेस उम्‍मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा स्थित पोलिंग बूथ नंबर 190 पर अपना मतदान किया।
    View image on TwitterView image on Twitter
    : Congress MP candidate from Mumbai North, Urmila Mataondkar casts her vote at polling booth number 190 in Bandra.
    98 people are talking about this
    08:39 AMमहाराष्ट्र में मुंबई के मलाड़ वेस्ट में पोलिंग बूथ नंबर 162 में EVM खराब होने की सूचना मिल रही है। यहां इवीएम में खराबी की वजह से मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है। मतदाता अधिकारियों का कहना है कि जल्‍द ही यहां मतदान शुरू हो गया।
    08:33 AMलोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण के लिए कई दिग्‍गज अभी तक मतदान कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के शिकारपुर में पोलिंग बूथ नंबर 17 पर मतदान किया।
    08:41 AMपश्चिम बंगाल के जेमुआ के पोलिंग बूथ नंबर 222 और 226 पर ग्रामीणों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के न होने के कारण मतदान का बहिष्कार किया। मतदाताओं के विरोध के कारण वहां मतदान रोक दिया गया है।
    08:31 AMबिहार के बेगूसराय से सीपीआइ के उम्‍मीदवार कन्‍हैया कुमार भी शहर के एक पोलिंग पर बूथ पर अपना वोड डालने पहुंचे। यहां उनके सामने भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह मैदान में हैं। दोनों बीच कड़ी टक्‍कर की संभावना जताई जा रही है।
    08:25 AMभाजपा के मौजूदा सांसद परेश रावल और उनकी पत्‍नी स्‍वरूप संपत ने मुंबई के विला पार्ले स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वहीं दिग्‍गज अदाकारा शुभा खोटे ने जूहू स्थित एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।
    08:15 AM: समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कन्नौज के कई पोलिंग बूथों पर इवीएम में गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग की है। पार्टी ने बताया कि कन्नौज लोकसभा की बिधूना विधानसभा में बूथ संख्या-63 में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है। वहीं, कन्नौज लोकसभा की सदर कन्नौज विधानसभा में बूथ संख्या-250, 251 में भी इवीएम खराब होने से मतदान बाधित हो रहा है।
    08:03 AM: मुंबई में सीनियर सिटिजन के बीच भी मतदान को लेकर काफी उत्‍साह देखने को मिल रहा है। ये लोग युवा मतदाताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं, जो मतदान को सिर्फ एक छुट्टी को दिन मानते हैं। 
    07:55 AM: फिल्‍म अभिनेता और उत्‍तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी रवि किशन ने गोरेगांव स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
    : BJP MP candidate from UP's Gorakhpur, Ravi Kishan waits in queue to cast his vote at a polling booth in Goregaon
    View image on TwitterView image on Twitter
    : BJP MP candidate from UP's Gorakhpur, Ravi Kishan casts his vote at a polling booth in Goregaon. pic.twitter.com/s9mH0pHLey
    View image on Twitter
    92 people are talking about this
    07:50 AM: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत डास ने मुंबई के पेडर रोड स्थित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इससे पहले वह आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगे हुए नजर आए।
    07:41 AM: बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा रेखा ऐसे लोगों में शुमार हैं, जो सुबह जल्‍दी वोट करती हैं। इस बार भी उन्‍होंने सुबह जल्‍द पहुंचकर बांद्रा के पोलिंग बूथ नंबर 283 पर अपना वोट डाला। हालांकि, इसके बाद मीडिया के किसी सवाल का उन्‍होंने जवाब नहीं दिया।
    07:31 AM: महाराष्‍ट्र की मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा उम्‍मीदवार पूनम महाजन ने वर्ली के बूथ नंबर 48 से वोट किया। पूनम के सामने सुनील दत्‍त की पुत्री प्रिया दत्‍त चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों के बीच दिलचस्‍प जंग देखने को मिल रही है।
    07:21 AM: राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावार में पोलिंग बूथ नंबर 33 पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्‍होंने अपनी पार्टी की जीत के दावे किए।
    07:18 AM: मुंबई के कफ परेड स्थित जीडी सोमानी स्‍कूल में बने पोलिंग बूथ नंबर 216 से उद्योगपति अनिल अंबानी ने वोट डाला। वोट डालने के बाद वह मीडिया से भी मुखातिब हुए और उन्‍होंने स्‍याही लगी अंगुली दिखाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
    07:10 AM: बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना वोट डाल दिया है। इस बार उनके सामने कन्‍हैया कुमार मैदान में हैं।
    07:05 AM: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज 9 राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। कई दिग्‍गजों की साख आज दांव पर लगी हुई है।
    06:55 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि आज एक ओर लोकसभा चुनाव के चरण के लिए वोटिंग होने जा रही है। मुझे यकीन है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या के लोग वोट करेंगे और पिछले तीनों चरणों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे। युवा वोटरों से विशेष आग्रह है कि वे अपने मत का जरूर प्रयोग करें। 

    लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस एस आहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी सहित 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इस चरण में करीब 12.79 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। सीपीआई के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य उम्मीदवार भी चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे नामी चेहरों में शामिल हैं।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad