• Breaking News

    वीडियो:बक्‍सर में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे खुलेआम उड़ा रहे आचार संहिता की धज्जियां : अनिल कुमार



    वॉर्स हिंदी न्यूज डेस्क »बिहार बक्सर 

    बक्‍सर, 13 अप्रैल। जनतांत्रिक विकास पार्टी ने आज बक्‍सर के भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर खुलेआम आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अनिल कुमार ने बक्‍सर में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान कहा कि लगभग एक महीने से पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है। बावजूद इसके रात के 2 बजे इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के ती – चार गांवो में सांसद निधि से सोलर लैंप लगाया गया है। संसदीय कोष से रात के 2 बजे के अंधेरे में सोलर लैंप लगाना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्‍लंघन हैं। उन्‍होंने कहा कि इसमें शासन और प्रशासन के लोगों का साथ भी उन्‍हें मिल रहा है। इसलिए जनतांत्रिक विकास पार्टी आज राज्‍य और मुख्‍य निर्वाचन से इसकी लिखित शिकायत करेगी और मांग करेगी की अश्विनी चौबे के साथ साथ शासन प्रशासन को भी दंडित किया जाए।

    यह भी पढ़े :राबड़ी का खुलासा-नीतीश कुमार की डील थी कि वो लालू यादव के पास वापस लौटना चाहते थे


    उन्‍होंने कहा कि अश्विनी चौबे को अंदाजा हो गया है कि  इस बार बक्‍सर में उनकी जमानत जप्त होने वाली है।इस बार बक्‍सर में कोई मंत्र – तंत्र काम नहीं करेगा। यहां की जनता ने उन्‍हें सबक सिखाने की ठान ली है। इसी बौखलाहट में वे आदर्श आचार संहिता का उल्‍लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, अश्विनी चौबे द्वारा पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी दिये विवादित बयान को लेकर कहा कि अश्विनी चौबे और गिरिराज सिंह जैसे लोगों का कोई वजूद नहीं है। इसलिए वे अर्नगल प्रलाप करते रहते हैं। राबड़ी देवी सिर्फ लालू प्रसाद यादव की पत्‍नी नहीं, बल्कि प्रदेश की मुख्‍यमंत्री भी रह चुकी हैं। ऐसे में उनपर विवादित टिप्‍पणी करना बिहार की महिलाओं का अपमान है। आखिर ये बतायें कि उनके बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे का मतलब क्‍या है।   



    यह भी पढ़े :वीडियो :उपेन्द्र कुशवाहा ने कुशवाहा समाज के आलू बैगन और प्याज के पैसे से बनी पार्टी को बेच दिया ,रामकुमार शर्मा


    अनिल कुमार ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना भाजपा के लोगों के संस्‍कार में है। सही वजह है कि वे महिलाओं को दोयम दर्जे का समझते हैं और उनपर टीका टिप्‍पणी करने से पहले सोचते भी नहीं है। शायद यही वजह है कि आज अश्विनी चौबे अपने पांच सालों में बक्‍सर में एक भी गर्ल्‍स कॉलेज नहीं बनवा सकें, क्‍योंकि ये लोग नहीं चाहते हैं कि हमारी बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ें। इसलिए जनता ऐसे लोगों को इस बार चुनाव में हराने का काम करेगी।

    काजल कुमारी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad