• Breaking News

    विश्व हिन्दू परिषद की बैठक की गयी ,संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया

    बैठक में मौजूद प्रखंड अध्यक्ष व अन्य


    We News 24 Hindi » बैरगनिया ,बिहार 
    ब्यूरो संवाददाता अवध बिहारी उपाध्याय के साथ पवन साह की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी:बैरगनिया(ए.स.)। प्रखंड के परसौनी पंचायत के सतपुरवा गांव में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक प्रखंड सह मंत्री संतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित वीएचपी के जिला मंत्री संतोष देशमुख ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

    ये भी पढ़े :SSB 20 वि बटालियन :समाज का कुछ वर्ग अशिक्षित होने से अक्सर साइबर अपराध का शिकार होते जाते है

    मौके पर अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत में संगठन के पदाधिकारियो की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से उमाशंकर महतो को अध्यक्ष, मनोज महतो को उपाध्यक्ष, संजय कुमार व धीरेंद्र साह को संगठन मंत्री की जिम्मेवारी दी गई।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी, गुड्डू गिरी, रामशंकर जायसवाल, आशुतोष कुमार सोनू, सचिन कुमार, संतोष नायक, मनोज महतो, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, राजू कुमार, दुर्गा महतो,मोहर साह, कृष्णा साह आदि उपस्थित थे।

    फोटो- बैठक में मौजूद प्रखंड अध्यक्ष व अन्य

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad