• Breaking News

    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव वोटिंग शुरू,विभिन्न दलों ने उतारे हैं इतने उम्मीदवार

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    नई दिल्ली :महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Maharashtra and  के लिए मतदान आज हो रहा है। दोनों राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई है। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है।।
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ''महायुति एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा 'महा अघाड़ी (मोर्चा) के बीच है। इस चुनाव में 4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं।
    महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नयी पार्टी 'जजपा के साथ है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में 19,578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।
    मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। महाराष्ट्र में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि हरियाणा में 75,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाये गए हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
    Maharashtra, Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019  Updates: 
    Mon, 21 Oct 2019 07:40 AM IST

    पीएम मोदी ने की वोटर्स से ये अपील

    पीएम मोदी ने वोटिंग के लिए अपील करते हुए लिखा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें। 
    Mon, 21 Oct 2019 07:40 AM IST

    बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा ने दिया वोट

    हरियाणा विधान सभा के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मतदान करने के लिए कई बूथों पर सुबह से ही मतदाताओ की लाइन लगनी शुरू हो गई। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा सेक्टर 2 के बूथ नंबर 126 पर मतदान करने परिवार के साथ पहुंचे थे।
    Mon, 21 Oct 2019 07:38 AM IST

    मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग

    मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करता एक मतदाता। यहां भाजपा की ओर मंगल प्रताप लोढ़ा और कांग्रेस की तरफ से देवासी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।
    Mon, 21 Oct 2019 07:30 AM IST

    ये हैं महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवार

    चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री फडणवीस और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण शामिल हैं। वहीं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण सतारा जिले के कराद दक्षिण से चुनाव मैदान में हैं।
    Mon, 21 Oct 2019 07:29 AM IST

    पूर्व मुंबई पुलिस कमिशनर ने डाला वोट

    वर्ली विधानसभा सीट पर पूर्व मुंबई पुलिस कमिशनर ने डाला वोट

    Mon, 21 Oct 2019 07:29 AM IST

    मोहन भागवत ने डाला वोट

    आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर सेंट्रल विधानसभा में वोट डाला। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

    Mon, 21 Oct 2019 05:45 AM IST

    लोकसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को मिली थी 41 सीटें

    अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने एक और राकांपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री फडणवीस और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण शामिल हैं। वहीं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण सतारा जिले के कराद दक्षिण से चुनाव मैदान में हैं।
    Mon, 21 Oct 2019 05:44 AM IST

    विभिन्न दलों ने उतारे हैं इतने उम्मीदवार

    दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 और सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 101 उम्मीदवार, भाकपा ने 16, माकपा ने आठ उम्मीदवार उतारे हैं। बसपा ने 262 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कुल 1400 निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं।

    Mon, 21 Oct 2019 05:44 AM IST

    बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने किया चुनाव प्रचार

    भाजपा द्वारा किये गए चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके कैबिनेट सहयोगियों अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। विपक्ष ने केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकारों को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर घेरने का प्रयास किया। महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयासरत है। भाजपा 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके कमल के निशान पर चुनाव लड़ने वाले छोटे सहयोगी दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं शिवसेना ने 126 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad