• Breaking News

    पटना जिलाधिकारी ने छठ महापर्व पर 91घाटों की सफाई का दिया निर्देश

    We News 24 Hindi »पटना,बिहार
    ब्यूरो संवाददाता राज कुमार

    पटना :जिलाधिकारी कुमार रवि ने छठ महापर्व, 2019 की तैयारियों को लेकर आज नासरीगंज घाट से लेकर दीदारगंज घाट तक छठ घाटों का किया निरीक्षण। छठ पर्व आस्था का महापर्व है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी छठ घाटों पर बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाना है। 

    छठ महापर्व 31.10.2019 को नहाय-खाय से पर्व का अनुष्ठान होगा एवं दिनांक 01.11.2019 को खरना, 02.11.2019 को पहला  एवं 03.11.2019 को दूसरा अर्ध्य सम्पन्न होगा पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि सभी 91 घाटों पर साफ-सफाई एवं घाटों की तैयारी प्रारंभ कर दें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुमार रवि के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक, नगर आयुक्त पटना नगर निगम अमित कुमार, उप विकास आयुक्त सुहर्ष भगत,पटना नगर निगम, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

    कविता कुमारी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad