• Breaking News

    Chhath Puja 2019 दिल्ली समेत पुरे देश में मनाया गया छठ पर्व ,श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा

    तस्वीर दिल्ली इण्डिया गेट 
    We News24 Hindi »नई दिल्ली 

    नई दिल्ली:दिल्ली समेत पूरे देश में मनाया गया चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को समाप्त हो गयी । इससे पहले रविवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे दिल्ली-एनसीआर में बने सैकड़ों घाटों पर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा। वहीं, लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन रविवार सुबह यमुनापार और दिल्ली के आलग-अलग हिस्सों में यमुना नदी और  कॉलोनी में बने अस्थायी घाटों पर जाकर व्रतियों ने सूर्य देव को दूसरा अर्घ्‍य दिया और छठी मैया की पूजा आज संपन्न हुआ । आम से लेकर खास सभी वर्ग  के लोग  छठ पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया।


    6:35 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया 

    दिल्ली में बने सैकड़ों घाटों पर लोग आधी रात से ही पहुचने लगे और तय समय 6:35 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। रविवार सुबह उगते सूर्य के दर्शन के साथ छठ व्रतधारियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी कठिन व्रत समाप्त किया। दिल्ली में सुबह में 6 बजकर 35 मिनट पर सूर्य के दर्शन देने के साथ अर्घ्य देना शुरू हो गया। दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी में प्रदूषण के कारण बने झाग के बीच श्रद्धालु  छठ पूजा करने के लिए मजबूर हुए 

    हल्की बारिश ने घाटों पर माहौल सुहावना कर दिया

    इससे पहले लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा से यमुनापार शनिवार भी सराबोर रहा। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सिर पर सूप और टाेकरी में प्रसाद के साथ आगे बढ़ते घर के युवा और पीछे-पीछे छठी मैया के गीत गाती हुई आगे बढ़ती महिलाएं, यह अद्भुत नाजारा यमुनापार के छठ घाटों पर देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा की और शाम काे अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही छठी मैया से मनोकामनाएं मांगी। हालांकि स्मॉग के चलते सूर्य के दीदार न होने पर व्रती थोड़े मायूस दिखे। पूजा के दौरान हल्की बारिश ने घाटों पर माहौल सुहावना कर दिया |

    लोगों में छठ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला

    लोगों में छठ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। शनिवार सुबह से लोग घाटों पर पहुंचने शुरू हो गए थे, शाम होते-हाेते घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसेलाब उमड़ गया। सोनिया विहार, वजीराबाद, उस्मानपुर, गीता कॉलोनी, किशनकुंज, डीएनडी, बैंक कॉलोनी, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी घाट पर लोगों को छठ का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुहागिनों ने एक दूसरे की मांग में सिंदूर भरा और छठ की बधाई दी। सूर्य को अर्घ्य देने से पहले महिलाओं ने घाट पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा की। अर्घ्य देने के बाद घाटों में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बना। 

    दंडवत प्रणाम करते हुए घाट पर पहुंचे कई व्रती


    घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतधारी दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचे। घाटों पर ऐसे व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सिविल डिफेंस के वालंटियर घाट के प्रवेश से ही उनके आगे आगे दूसरे लोगों को हटाते हुए चले। दंडवत प्रणाम करने वालों ने अपने व अपने परिवार के लिए छठी मैया से मन्नते मांगी या जिनकी मन्नते पूरी हो गई थी वह दंडवत प्रणाम करते हुए घाट पर पहुंचे।


    छठ घाटों पर दिखा सेल्फी का उत्साह

    घाटों पर लोगों में सेल्फी की दिवानगी देखने को मिली, बड़े से लेकर छोटे तक इस पल को अपने फोन में कैद करने में लगे रहे। लोगों के बीच सेल्फी लेने की होड़ सी लगी रही। बहुत से युवा यमुना नदी के पानी के अंदर जाकर फोटो खींचते हुए दिखाई दिए। कई लोगों ने हाथों हाथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए, तो कुछ ने लाइव वीडियो चलाया।

    काजल कुमारी द्वारा किया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad