• Breaking News

    चादर में लिपटी पैर बंधा शव पोखर में मिलने से इलाके में फैली सनसनी

    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी,बिहार
    संवाददाता असफाक खान की रिपोर्ट 

    सीतामढ़ी: जिले के  बैरगनिया में एक महिला की हत्या कर शव को बैरगनिया रेल क्षेत्र अंतर्गत पोखर में फेक दिया शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।चादर में लिपटे और पैर बंधा शव देखकर पुलिस भी दंग रह गई। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें :अपराध और अपराधी पर नहीं लगा लगाम तो थानेदारी छीन ली जाएगी


    रेल एसपी अशोक कुमार ने हत्या की बात तो स्वीकारी है, लेकिन दुष्कर्म की घटना से फिलहाल इन्कार किया है। कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। रेल डीएसपी स्मिता सुमन व रेल थानाध्यक्ष राज कुमार राम घटनास्थल की छानबीन की। रेल पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तत्काल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।




    यह भी पढ़ें :
    यह भी पढ़ें :पुलिस उसे ढूंढ रही हिंदुस्तान में.और ये वहां अपना देश बनाए बैठा है

     रेल थानाध्यक्ष के अनुसार, शव सड़-गल गया है। उन्होंने इस बात की आशंका भी जताई कि आठ-दस दिन पूर्व महिला की कहीं हत्या की गई और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त अहम है। उससे काफी कुछ सुराग मिल सकता है। बताते चलें कि अल सुबह शौच के लिए रेल क्षेत्र में गए एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ पड़ी। शव से उठ रही सड़ांध से उसको संदेह उत्पन्न हुआ। सूचना के बाद भीड़ उमड़ पड़ी। 


    यह भी पढ़ें :
    ये भी पढ़े :हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर मामले में. हाईकोर्ट ने सख्‍ती दिखाई . शवों को नौ दिसंबर तक सुरक्षित रखने को कहा

    स्थानीय लोगों ने बैरगनिया थाना और रेल थाना को सूचना दी। सूचना के छह घंटे बाद रेल थाने की टीम मौके पर पहुंची। महिला की उम्र तकरीबन 30 वर्ष बताई गई है। लोगों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। लोगों का यहां तक कहना है कि गढ़ी माई मेला से लौटने के दौरान महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की गई होगी। एक साल पूर्व बैरगनिया में एक छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को इसी तरह रेल क्षेत्र अंतर्गत जलकुंभी में ही फेंका गया था।
    गौरव कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad