• Breaking News

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने माहिम सूटकेस हत्याकांड में मुख्‍य आरोपी की उम्र के बारे में नया खुलासा

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली
    संवाददाता खुशबु सिंह

    मुंबई : माहिम सूटकेस हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 59 वर्षीय बेनेट रिबेलो की हत्या की आरोपी लड़की नाबालिग है। इससे पहले उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही थी।

    ये भी पढ़े -सीतामढ़ी से अपहृत छात्रा दरभंगा स्टेशन के पास मिली ,शनिवार की शाम लापता हुई थी लड़की

    पुलिस के अनुसार, उसके जन्‍म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के मुताबिक उसका जन्म 21 जुलाई 2002 को हुआ है। इस हिसाब से उसकी उम्र 17 साल और छह महीने है। रविवार को स्‍थानीय अदालत ने पुलिस से उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने को कहा है। पुलिस उसकी उम्र का निर्धारण करने के लिए उसका मेडिकल करने पर विचार कर रही है।

    ये भी पढ़े -राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या और परिवार की लड़ाई एक बार फिर सड़क पर आ गई

    गौरतलब है कि 2 दिसंबर को माहिम दरगाह के पीछे संगीतकार बेनेट रिबेलो के शरीर के कुछ टुकड़े एक सूटकेस में पाए गए थे। उसके कपड़ों पर लगे लेबल की मदद से पुलिस ने शव की पहचान की थी। पांच दिनों बाद क्राइम ब्रांच ने लड़की को उसके 16 साल के दोस्‍त के साथ अरेस्‍ट किया था। पूछताछ में पता चला था कि दोनों ने रिबेलो के शरीर के टुकड़े करके तीन सूटकेसों में बंद करके नदी में बहा दिया था। लड़की खुद को रिबेलो की गोदी ली हुई बेटी बताती है।

    दिलीप अम्बवता   द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad