• Breaking News

    PATNA:राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के सफलता हेतु गांधी मैदान से मशाल जुलूस निकाला गया

    We News 24 Hindi » पटना,बिहार 
    राज्य/पटना/ ब्यूरो संवाददाता राजकुमार 

    पटना: डीएम कुमार रवि ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में 19.01.2020 को राज्यव्यापी  मानव श्रृंखला का निर्माण किया जारहा है। उन्होंने कहा कि अटूट मानव श्रृंखला बनेगी जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला के सफलता हेतु आज गाँधी मैदान के गेट नं0-01 से मशाल जुलूस निकाला गया जिसे जिलाधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मशाल जुलूस गांधी मैदान के गेट नं0-01 से निकल कर कारगिल चैक तक गया। मानव श्रृंखला के कभरेज के लिए प्रेस प्रतिनिधि, ओवी वैन एवं अपने वाहन के साथ गेट नं0-08 से प्रवेश करेंगे। सुबह 06.30 बजे से ओवी वैन का प्रवेश शुरू हो जाएगा। 

    ये भी पढ़े-VAISHALI:मानव श्रृंखला की सफलता के लिए किया गया जागरूकता अभियान कार्यक्रम,देखे वीडियो

    गाँधी मैदान के अन्दर कल दिनांक-19.01.2020 को रोस्ट्रम के उत्तर बिहार के नक्शे के अनुरूप मानव श्रृंखला का निर्माण जायेगा, जिसका दक्षिणी हिस्सा रोस्ट्रम के आगे बने मंच को छुता हुआ जायेगा। बिहार के नक्शे रूपी मानव श्रृंखला से चार दिशाओं में चार श्रृंखलायें निकलेंगी जो गांधी मैदान के प्रवेश द्वार संख्या-01, 05, 07 एवं 10 से होते हुए बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से होकर राज्य की सीमा तक जायेंगी।गांधी मैदान के अन्दर ध्वजारोहण स्थल (रोस्ट्रम) जहाँ अतिविशिष्ट व्यक्ति सहित अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहेंगे, के प्रभार में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पटना सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, नगर पटना रहेंगे।

     कार्यक्रम स्थल सहित पूरे गांधी मैदान के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, पटना तथा नगर पुलिस अधीक्षक मध्य पटना रहेंगे।गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से अस्थायी नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा। इस नियंत्रण कक्ष में कई दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीगण सुरक्षित के रूप में प्रतिनियुक्त है। मानव श्रृंखला कार्यक्रम जिसका केन्द्र बिन्दु गांधी मैदान, पटना है में कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में वर्ग-5 एवं उसके उपर के स्कूली बच्चे, महिलायें एवं कार्यक्रम से जुड़े लोगों की उपस्थिति रहेंगी। 

    इसके मद्देनजर कार्यपालक अभियंता, पी0एच0ई0डी0, पटना पूर्व के द्वारा पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था की गई है।मानव श्रृंखला कार्यक्रम जिसका केन्द्र बिन्दु गांधी मैदान, पटना है। सुरक्षा के मद्देनजर गांधी मैदान के आस-पास के उंचे भवनों यथा- श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल, पुलिस आॅफिस भवन, रेड क्राॅस भवन, मोना सिनेमा भवन, उद्योग भवन, रिजर्व बैंक बिल्डिंग, होटल पनास, ट्वीन टावर भवन, मौर्या होटल बिल्डिंग, बिस्कोमान भवन, भारतीय स्टेट बैंक भवन जैसे उंची इमारतों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 


    गांधी मैदान के अंदर एवं गांधी मैदान के बाहर सी0सी0टी0वी0 का अधिष्ठापन किया गया है, जिससे पूरे कार्यक्रम एवं गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों पर डी0एफ0एम0डी0 एवं एच0एच0एम0डी0 लगाये गये  है, जिस पर प्रशिक्षित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त कर्मी प्रवेश करने वाले दर्शकों के फ्रिस्किंग करने के बाद ही गांधी मैदान के अंदर प्रवेश करने देंगे।पटना जिला में मानव श्रृंखला के गुजरने के रूट में जहां-जहां रेलवे के फाटक एवं रेलवे लाईन है, उन स्थलों पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा रेलवे फाटक के दोनों तरफ एवं रेलवे लाईन के किनारे अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि मानव श्रृंखला में सम्मिलित व्यक्ति की सुरक्षा अचूक रूप से किया जा सके। 


    मानव श्रृंखला के सफल आयोजन हेतु अनुमंडल स्तर पर सभी 06 अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर सभी 23 प्रखंडों में अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये है। इसके अतिरिक्त गांधी मैदान में केन्द्रीयकृत अस्थायी नियंत्रण कक्ष एवं जिला नियंत्रण कक्ष, पटना में स्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नगर दंडाधिकारी-सह-प्रभारी दंडाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों का लगातार निरीक्षण करेंगे साथ ही गांधी मैदान के बाहर की विधि-व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था संधारित रखेंगे।

    अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष सुबह 06.30 बजे से ही कार्यरत रहे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक कि0मी0 पर मेडिकल कैम्प एवं पीने की पानी की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक दो कि0मी0 पर माईकिंग की व्यवस्था रहेगी। जहां-जहां अधिक भीड़ होने की संभावना है वहां माईकिंग की व्यवस्था रहेगी।

    1.        अवधेश कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad