• Breaking News

    देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा ,जाने पिछले 24 घंटे कितनी हुयी मौत और कितने आये नये मामले

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/ब्यूरो संवाददाता विवेक श्रीवास्तव

    नई दिल्ली : भारत में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1035 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,447 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी मरने वालों का आंकड़ा 239 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 7,447 मामलों में से 6565 एक्टिव केस हैं।

     

    ये भी पढ़े-सावधान:भारत के दुश्मन नेपाल के रास्ते रच रहे है भारत में कोरोना फ़ैलाने की साजिश

    इसके अलावा, 642 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 110 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 1872 हो गई है। तो चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति....

    ये भी पढ़े-COVID_19:समय की बात है गेंहू का कर्ज भारत अमेरिका को गोली से चुकाएगा

    1. महाराष्ट्र: देश में सबसे अधिक कोरोना की मार महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कुल 1872 पॉजिटिव केस कोरोना वायरस के मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 1574 केस एक्टिव हैं और 188 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 110 लोगों की जान जा चुकी है। 
    2. तमिलनाडु: यहां भी कोरोना के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। इस राज्य में कोरोना वायरस के 963 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से से 911 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 8 की मौत भी हो चुकी है और 44 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। 
    3. दिल्ली: दिल्ली में लगातार कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 941 मामले सामने आए हैं। यहां कोविड-19 महामारी से जहां 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 25 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 
    4. केरल: केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 489 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 364 है और दो की मौत हो चुकी है और 123 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 
    5. आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 376 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 7 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 6 की मौत भी हुई है।
    6. अंडमान-निकोबार: यहां कोरोना वायरस के अब तक 11 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। 
    7. अरुणाचल प्रदेश: यहां एक मामला सामने आ गया है। 
    8. असम: असम में कोरोना संक्रमण के 29 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
    9. बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 60 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से एक की मौत भी हो चुकी है। 
    10. चंडीगढ़: केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 केस सामने आए हैं।
    11. छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 27 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9 ठीक हो चुके हैं।
    12. गोवा: गोवा में कोरोना वायरस से फैली महामारी कोविड-19 के 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
    13. गुजरात: गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 358 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  
    14. हरियाणा: यहां कोरोना वायरस के 209 केस सामने आए हैं, जिनमें से 29 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
    15. हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
    16. जम्मू और कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 217 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। 
    17. कर्नाटक: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 244 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। यहां इस बीमारी से 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है और 31 लोग ठीक हो चुके हैं। 
    18. लद्दाख: लद्दाख में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं। 
    19. मध्य प्रदेश: यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 473 हो गई है, जिनमें से 33 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यहां अब तक एक भी मरीज की रिकवरी सामने नहीं आई है।
    20. मणिपुर: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 3 मामले सामने आए हैं। 
    21. मिजोरम: यहां भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या अभी एक ही है। 
    22. ओडिशा: ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 51 है। यहां एक की मौत हो चुकी है।
    23. पुडुचेरी: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 6 केस सामने आया है।
    24. पंजाब: पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। इनमें से जहां 11 की मौत हो चुकी है, वहीं 5 का इलाज कर दिया गया है। 
    25. राजस्थान: यहां कोरोना वायरस के अब तक 577 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 3 मौत का मामला सामने आया है। 
    26. तेलंगाना:  तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 523 हो चुकी है। इनमें से 7 की मौत और 43 के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है। 
    27. त्रिपुरा: यहां भी एक मामला सामने आ गया है।
    28. उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 40  मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5 पूरी तरह से ठीक हैं। 
    29. उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 467 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 32 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
    30. पश्चिम बंगाल: बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 137 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है। 
    31. झारखंड: इस राज्य में अब तक इसके 14 मरीज सामने आए हैं, जिनमें एक की मौत भी हो गई है।

    वीडियो देखने के लिए यंहा क्लिक करे :

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad