• Breaking News

    आगरा शहर में कोरोना ने कहर बरपाया ,एक ही दिन में 43 कोरोना पॉजिटिव ,लोगो में दहशत का माहौल

    We News 24 Hindi »उत्तरप्रदेश /राज्य
    आगरा /ब्यूरो रिपोर्ट

    उत्तर प्रदेश :के आगरा शहर में रविवार को कोरोना बम फूटा। एक ही दिन में 43 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से दहशत फैल गई। सुबह 12 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि प्रशासन ने की। वहीं, देर रात केजीएमयू लखनऊ से आई रिपोर्ट में 31 अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई। इनमें एक डाक्टर भी है। जबकि 24 जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। आगरा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 137 तक पहुंच गई है।

    ये भी पढ़े-अगर लॉकडाउन बढ़ा तो तिन जोन में बंट जायेगा देश ,सबसे मुश्किल इस जोन वाले को होगा ,पढ़े पूरी खबर

    रविवार सुबह प्रशासन ने 12 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इनमें थाना न्यू आगरा के कौशलपुर क्षेत्र के आठ लोग हैं। दो दिन पहले यहां एक महिला में संक्रमण मिला था। सभी उसके संपर्क से संक्रमित हो गए। तीन लोग वजीरपुरा के हैं, वह जमातियों के संपर्क से संक्रमित हुए।

    ये भी पढ़े-दक्षिणी दिल्ली पार्षद के पति पर दर्ज महामारी एक्ट के तहत दर्ज हुआ FIR

    इधर, देर रात 31 और लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही दहशत फैल गई। इनमें 13 महिलाएं और 18 पुरुष हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इधर, देर रात 174 लोगों की लिस्ट केजीएमयू ने जारी की जिसमें से 31 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 10 डाक्टरों के भी नमूने भेजे गए थे, जिनमें एक पॉजिटिव और नौ नेगेटिव मिले हैं।



    ये भी पढ़े- लाख समझाने के बावजूद भी लोग नहीं माने तो हुआ पूरा दिल्ली 6 सील

    आगरा में अब तक जमाती और उनके संपर्क वालों की संख्या 52 पहुंच चुकी है। इनमें दो केस अस्पताल संचालक पिता-पुत्र भी हैं, जिनका इलाज मेदांता में चल रहा है। अभी तक मिले केसों में रविवार को सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आए। इससे पहले 1 दिन में आगरा में 25 पॉजिटिव केस सबसे बड़ी संख्या थी। देर रात ‘हिन्दुस्तान' ने अधिकृत जानकारी के लिए डीएम प्रभुएन सिंह और सीएमओ मुकेश वत्स से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, मगर संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

    यूपी में कोरोना के 60 और नए मरीज

    उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 60 और नए मरीज पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा 43 मरीज आगरा के हैं। यहां के 12 मरीजों में कोरोना की पुष्टि रविवार सुबह ही हो गई थी, जबकि 31 मरीजों की केजीएमयू में हुई जांच में देर रात संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 514 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 272 जमात के हैं।

    वीडियो देखने के लिए यंहा क्लिक करे :

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad