• Breaking News

    खुशखबरी:सीतामढ़ी नगर परिषद बना नगर निगम, लोगों में खुशी व्याप्त

    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य
    सीतामढ़ी/संवाददाता संजू गुप्ता के साथ असफाक खान की रिपोर्टं 

    सीतामढ़ी:आखिरकार लंबे इंतजार व जद्दोजहद के बाद आखिरकार  माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी को नगर निगम का दर्जा मिल ही गया | सीतामढ़ी को नगर निगम का दर्जा दिलाने के लिए तत्कालीन  डीएम डॉ. रणजीत कुमार सिंह और तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साह अथक प्रयास और पहल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट नगर निगम बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा था

    ये भी पढ़े -समाजसेवी ने अलग-अलग वार्ड में छिड़काव कराया।


     और 13/04/2020 को राज्यपाल ने इस पर प्मुरस्हताव पर मुहर लगा दी मुहर लगते ही सीतामढ़ी नगर परिषद् से नगर निगम में तब्दील हो गया।  

    इसमें जो क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है वो इस प्रकार है  

    ये भी पढ़े-कोरोना ( COVID-19)प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय | आयुष मंत्रालय | भारत सरकार

    ये भी पढ़े-लॉकडाउन में अच्छी खबर: महंगाई दर घटकररह गयी 1 फीसदी, कई चीजो के दाम हुए कम


    सम्मिलित क्षेत्र का नाम 
    1. भवदेपुर
    2. पुनौरा 
    3. खडका
    4. मधुबन
    5. तलखापुर
    6. परसपट्टी
    7. सिमरा 
    8. खेरवा 
    9. विश्वनाथ पुर 
    10. माधोपुर रोशन 
    11. भगवती पुर अमघट्टा 
    12. राजोपट्टी 
    13. चकमहिला 
    14. मेहसौल
    15.  मोहनपुर 
    16. बरियारपुर 
    17. भैरव कोठी 
    18. नगर परिषद् सीतामढ़ी
    19. नगर पंचायत डुमरा 

    आपको  बताते चलें कि डीएम डॉ रंजित कुमार सिंह के तैनाती के साथ ही  जिले के विकास की पहल शुरू कर दिया था । इसके तहत जिले में विकास कार्यों की कई इबारत लिखी गई, कई नए आयाम बने और कई विश्व रिकॉर्ड भी बने। जबकि, दर्जनों पुरस्कार जिले की झोली में आए। इसी क्रम में जनवरी 2019 में डीएम ने इलाके के विकास के लिए नगर निगम की परिकल्पना तैयार किया और सरकार के पास प्रस्ताव भेजा। वहीं नगर निगम बनने से इलाकों का विकास होगा। साथ ही इसकी सूचना मिलने पर शहरवासियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है । अब लोग शहर को और विकास की उम्मीद पालने लगे हैं | 


     सीतामढ़ी नगर निगम बनने पर पूर्व सभापति सुवंश राय वर्तमान सभा पति विभा देवी के साथ समस्त वार्ड पार्षद के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार सांसद सुनील कुमार पिंटू एवं नगर विधायक सुनील कुमार कुशवाहा का आभार प्रकट किया 

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।




    Post Top Ad

    Post Bottom Ad