Bihar Floods:बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का तांडव, सीतामढ़ी से सुपौल तक कैसे लोग रह रहे हैं, तस्वीर देखकर सहम जाएंगे
We News 24 Hindi » बिहार/राज्य/पटना
ब्यूरो रिपोर्ट।
बिहार: के 14 जिलों की 39,63,728 आबादी बाढ़ से प्रभावित है और इसमें से 3,16,661 लोगों को अबतक सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है । आपदा प्रबंधन विभाग से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों - सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान एवं मधुबनी - के 108 प्रखंडों के 972 पंचायतों की 3963728 आबादी बाढ से प्रभावित है। यहां से निकाले गए 31,6661 लोगों में से 25,116 व्यक्ति 19 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। दरंभगा जिले की इस तस्वीर से बाढ़ के कहर का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक 14 प्रखंडों के 173 पंचायतों की 13,51,200 लोगों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर |
ये भी पढ़े-Breaking :सीतामढ़ी कपरौल रेलवे गुमटी बनता जा रहा है लाशो का अड्डा ,मिला क्षत वीक्षत लाश
मुजफ्फरपुर जिला में भी बाढ़ ने मचा रखा है कोहराम
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में... बूढी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और खगड़िया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, गंगा नदी भागलपुर में, अधवारा नदी सीतामढ़ी में, खिरोई दरभंगा में और महानंदा नदी पूर्णिया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुजफ्फरपुर की इन तस्वीरों में लोग बाढ़ के पानी से बचकर सुरक्षित स्थान की तरफ जा रहे हैं।
पूर्वी चंपारण में लोग ले रहे है सड़को पर शरण |
ये भी पढ़े-नई शिक्षा नीति-2020: 34 साल बाद शिक्षा नीति में किया गया बदलाव,जानिए क्या है खास?
पूर्वी चंपारण में सड़क पर रहने को लोग विवश
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की वजह अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोशी, गंगा, कमला बलान, करेह एवं धौंस नदी के जलस्तर का बढ़ना है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड में बैरिया-करोल गांव के नजदीक बूढी गंडक के दायां तटबंध किमी. 16 से कि.मी. 18 के पीछे निर्मित रिटार्यड बांध को कि.मी. 0.9 पर अज्ञात ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है ।
मधुबनी भी बाढ़ के चपेट में |
राज्य के दो नए बाढ़ प्रभावित जिलों में मधुबनी भी शामिल
राज्य के दो नए बाढ़ प्रभावित जिलों में मधुबनी भी शामिल है। मधुबनी में सीतामढ़ी और दरभंगा से सटे बसैठ के अलावा कई और इलाकोंं में बाढ़ का पानी फैल रहा है। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे एक परिवार बाढ़ के पानी में घिर गया है।
सारण में छतों पर बाढ़ पीड़ितों ने ली शरण |
सारण जिले में छतों पर बाढ़ पीड़ितों ने ली शरण
बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 28 टीमों की तैनाती की गई है। सारण जिले की इन तस्वीरों में बाढ़ पीड़ितों ने घर की छत पर शरण ले रखी है।
सीतामढ़ी जिला हुआ पानी-पानी |
सीतामढ़ी का हर गांव पानी-पानी
सीतामढ़ी जिले में भी बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। गांवों में बाढ़ का पानी काफी तेजी से घुसा और अब वहीं डेरा जमा लिया है।बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1001 कम्यूनिटी किचन की व्यवस्था की गयी है जहां अबतक 5,78,272 लोगों ने भोजन किया है।
कोसी का रौद्र रूप |
सुपौल में कोसी का रौद्र रूप
कोसी नदी में एक माह से अधिक दिनों से कभी पानी अधिक तो कम आना जारी है। जिसके चलते सुपौल में कोसी नदी के किनारे और दियारा क्षेत्र में बसे लोग परेशान हैं। इस साल की ही बात करें तो मरौना प्रखंड के ही खुखनाहा वार्ड नंबर 11 से लेकर 17 व सिसौनी पंचायत के वार्ड नंबर 11 से 15 तक पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। यहां के लोगों को खाने-पीने से रहने तक की समस्या है।
शिवहर में भी लोग रास्ते पर रहनो को मजबूर |