• Breaking News

    बिहार के भागलपुर में बेख़ौफ़ अपराधी ने युवक की गोली मार हत्या कर दी


    We News 24 Hindi »भागलपुर

    ललित भगत की रिपोर्ट


    भागलपुर: कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचौकी गांव में गुरुवार की रात दस बजे बदमाशों ने युवक की गोली मार हत्या कर दी थी। हत्यारों ने शव को गौराचौकी गांव के समीप भागलपुर-कजरैली मुख्य मार्ग पर फेंक दिया था। लोगों ने शव देख घटना की जानकारी कजरैली थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दी थी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को शव की पहचान हुई। मृतक शेख अफसार हबीबपुर थाना गाड़ी का प्राइवेट चालक था।


    ये भी पढ़े-दिल्ली में फ़ीस बढ़ाने वाले निजी स्कुलो पर होगी कड़ी करवाई

    इससे पूर्व गुरुवार की रात घटनास्थल पर सिटी एएसपी पूरन कुमार झा भी पहुंच गए थे। प्रारंभिक पड़ताल में हत्या कहीं और कर शव को गौराचौकी में ठिकाने लगाने की बात सामने आई है। क्योंकि शव बरामदगी वाली जगह पर खून के वैसे स्पाट नहीं मिले हैं जो इस बात की पुष्टि करे कि गोली वहीं मारी गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र 22-24 के बीच होगी। 

    नई टी-शर्ट, जींस, जूता और मास्क पहने मृत युवक की पहचान के लिए इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। शव का मुआयना कर पुलिस गले में गोली मारे जाने की पुष्टि की है। सिटी एएसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या घटना कहीं और की गई प्रतीत होती है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चंद घंटे में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी:दिल्ली नंबर वाली कार से पुलिस ने 31 कार्टन शराब के साथ तिन धंधेबाज को गिरफ्तार किया


    किसी वाहन से शव को फेंके जाने की आशंका
    पुलिस जांच में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि हत्यारों ने कहीं और वारदात को अंजाम देने के बाद किसी वाहन से उसे गौराचौकी के समीप फेंक दिया होगा। सात-आठ बजे के बाद भागलपुर-कजरैली मार्ग अमूमन सूना हो जाता है। स्थानीय लोगों की आवाजाही के अलावा वाहनों की आवाजाही होती है। पुलिस इसके लिए बाइपास, हबीबपुर, मधुसूदनपुर, ललमटिया के अलावा बांका की अमरपुर पुलिस से संपर्क में है।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करे 



    WhatsApp%2BImage%2B2020-09-10%2Bat%2B12.31.47%2BPM

     

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad