• Breaking News

    औराई डबल मर्डर केस में 12 लोगो पर हुआ FIR,पीड़ित परिवार से विधायक मिले

     



    We News 24 Hindi »मुजफफरपुर/बिहार

    नीरज कुमार की रिपोर्ट 


     मुजफ्फरपुर: जिले के जमीनी विवाद में औराई थाना क्षेत्र के नया गांव पंचायत के उसरी बेशी गांव में डबल मर्डर केस में मृतक वीरेंद्र गांधी की पत्नी अनीता देवी के फर्द बयान के आधार पर उसरी बेसी गांव के ही गणेश साह, नंदकिशोर साह, महेंद्र साह, अजीत साह, रघुनाथ साह, राघवेंद्र साह, धर्मेंद्र साह,  अनु देवी, गीता देवी, सीता देवी, सुनीता देवी व प्रियंका देवी के विरुद्ध मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।


    ये भी पढ़े-सुशिल मोदी का हुआ पत्ता साफ़, क्या तारकिशोर प्रसाद होंगे बिहार के नये उपमुख्यमंत्री ?

     

    वहीं मामले में औराई पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को महेंद्र साह व गणेश साह को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


    ये भी पढ़े-नितीश कुमार नहीं बनना चाह रहे थे मुख्यमंत्री ,इनके कहने पर हुए राजी





    वहीं डबल डबल मर्डर होने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, घटना के उपरांत शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायक रामसूरत राय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद्र कुमार मुकुल, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष मो. साकिब जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो, भाजपा नेता सुभाष शर्मा, सोभेंदर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार, कन्हाई शाही, उमेश साह समेत सैकड़ों लोग घटना में मृत वीरेंद्र गांधी व राजकुमार साह के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में मदद करने का भरोसा दिलाया। विदित हो कि गुरुवार को जमीनी विवाद में दोनों व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी।






    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad