• Breaking News

    नए वर्ष कोहरे से होगी की शुरुआत, चार व पांच को हिमपात-बारिश की संभावना

     

    We News 24 Hindi » नई दिल्ली 
    अंजली कुमारी की रिपोर्ट


    नई दिल्ली : नए साल की तैयारियों के बीच राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में है और फिलहाल कोई राहत की उम्मीद नहीं है। उत्तर से पश्चिम की ओर बह रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।  जनवरी के पहले सप्ताह में 4 और 5 को जम्मू कश्मीर में हिमपात हो सकता है । इस दौरान बारिश की भी संभावना है। मैदानी इलाकों में शीत लहर जारी रहेगी और न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्शियस के बीच रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग  के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। 



    ये भी पढ़े-अब तक भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से 20 लोग संक्रमित, दिल्ली में संदिग्धों की बढ़ी संख्या



    दिल्ली में बुधवार को  न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आज और कल शीत लहर रहेगा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।अगले सप्ताह बारिश के भी आसार हैं। हरियाणा के नारनौल का पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार का रात का तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। हिसार के साथ लगते राजस्थान के जिले चुरू में तापमान माइनस में चला गया। चुरू में रात्रि तापमान माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को हिसार का पारा 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू कश्मीर में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग बीते दिनों भारी बर्फबारी के कारण बंद है। मौसम विभाग ने दो जनवरी से बारिश की संभावना जताई है।

    ये भी पढ़े-ISI से लिंक रखने वाला गैंगस्टर सुख बिकरीवाल दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार




    हिमाचल में आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे


    हिमाचल प्रदेश के आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। शिमला, मनाली सहित दूसरे पर्यटन स्थलों पर हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की तादाद बढ़ गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 जनवरी तक खुश्क रहेगा। 



    ये भी पढ़े-JDU 15 विधायक RJD में जाने को तैयार,CM नितीश ने विधायकों की टूट के सवाल पर कहीं ये बाते



    उड़ानों पर पड़ा असर


    बुधवार सुबह से छाए घने कोहरे के कारण विमान सेवाओं पर असर पड़ा। जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक प्रभात रंजन ब्यूरिया का कहना है कि घने कोहरे के कारण बिजिबिल्टी कम होने से इंडियन एयरलांइस, स्पाइस जेट, इंडिगो, गो एयर की फ्लाइट जम्मू नहीं पहुंच पाई।




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad