• Breaking News

    देखे LIVE किस-किस राज्य में रहा भारत बंद का असर ,बिहार RJD का विरोध प्रदर्शन ,दिल्ली में केजरीवाल नजरबंद ,बंगाल ,बिहार,उड़ीसा महाराष्ट्र में रो की गयी ट्रेन





    We News 24 Hindi » पटना/दिल्ली  

    ब्यूरो रिपोर्ट 


    नई दिल्ली/पटना  :   केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में हजारों किसान पिछले 12 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने कानून के खिलाफ आज यानी मंगलवार (8 दिसंबर) को एक दिन के लिए 'भारत बंद' का ऐलान किया है। 


    ये भी पढ़े-पाकिस्तान और तुर्की भारत के खिलाफ रच रहा है साजिश ,सीरिया के आतंकियों को कश्मीर भेजने की फ़िराक में


    पूरे देश में आज सुबह 11 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक 'भारत बंद' बुलाया गया है। हालांकि, इसका असर अभी से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखने लगा है। ओडिशा और महाराष्ट्र में ट्रेनें रोकी गईं हैं। किसानों के इस भारत बंद को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा समेत देश की 18 राजनीतिक पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है।


    ये भी पढ़े-कोरोना को लेकर अच्छी खबर ,इसी महीने से मिलने लगेगी कोरोना वैक्सीन ,जाने कैसे ?

     

    भारत बंद के दौरान परिवहन सेवा से लेकर फल-सब्जी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। केंद्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच पांच दौर की वार्ता हो चुकी है, मगर अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मांगी गईं, तो वे अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने वाले मार्गों को बंद कर देंगे। सरकार और प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के बीच अब तक की वार्ता विफल रही है और इसकी छठे दौर की वार्ता बुधवार (9 दिसंबर) को होनी है। तो चलिए जानते हैं किसान आंदोलन और भारत बंद से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स...


     
    Tue, 08 Dec 2020 10:45 AM

    बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाया

    भारत बंद के दौरान बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाया। दरभंगा के गंज चौक पर कार्यकर्ताओं ने टायर फूंक कर अपना कृषि कानूनों का विरोध जताया।




    AAP का आरोप, दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को किया नजरबंद

    भारत बंद: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर रखा है और उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। घर के बाहर न किसी को निकलने दिया जा रहा है और न किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है।





    Tue, 08 Dec 2020 10:30 AM

    भारत बंद राजनीतिक बंद नहीं- शिवसेना नेता संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बंद नहीं है। यह हमारी भावना है। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान संगठन कोई राजनीतिक झंडा नहीं ले जा रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम किसानों के साथ एकता में खड़े हों और उनकी भावनाओं से जुड़े रहें। यहां कोई राजनीति नहीं है और न ही होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार के पास दिल है, तो या तो गृह मंत्री या प्रधानमंत्री, वे खुद जाएं और उनसे (किसानों) बात करें।





    Tue, 08 Dec 2020 10:22 AM

    बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाया

    भारत बंद के दौरान बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाया। दरभंगा के गंज चौक पर कार्यकर्ताओं ने टायर फूंक कर अपना कृषि कानूनों का विरोध जताया। 




    Tue, 08 Dec 2020 10:19 AM

    भारत बंद को लेकर नोएडा में पुलिस की पूरी तैयारी

    गौतमबुद्ध नगर के अडिशनल सीपी लव कुमार ने कहा कि भारत बंद को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंटस पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।




    Tue, 08 Dec 2020 10:16 AM

    किसानों के आंदोलन को अन्ना हजारे का साथ, आज रख रहे हैं उपवास

    भारत बंद: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को अन्ना हजारे का साथ मिल गया है। किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार आज एक दिन का उपवास रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का दिल्ली में चल रहा आंदोलन पूरे देश में फैलना चाहिए। किसानों के दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन की भी अन्ना हजारे ने सराहनी की है। 


    Tue, 08 Dec 2020 10:09 AM

    कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    कर्नाटक: किसानों के भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ में बेंगलुरु में गांधी की प्रतिमा के पास काले झंडे भी दिखाए।




    Tue, 08 Dec 2020 10:00 AM

    कर्नाटक में भी किसानों का हल्लाबोल जारी

    'कर्नाटक में भी किसानों का हल्लाबोल जारी। भारत बंद का कलबुर्गी की सड़कों पर दिख रहा असर।




    Tue, 08 Dec 2020 09:34 AM

    सुपौल में बंद समर्थकों ने रोकी ट्रेन, एनएच को किया जाम

    कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए उसके खिलाफ आहूत भारत बंद को लेकर बिहार के सुपौल में मंगलवार अहले सुबह महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। राजद, वाम दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग 8 बजे ही लोहिया नगर रेलवे ढाला को जाम कर ट्रेन परिचालन और एनएच 327 पर सड़क परिवहन को बंद कर दिया। बाद में सहरसा -राघोपुर 05516 डाउन ट्रेन को भी लोगियानगर रेलवे ढाला के पास रोक दिया गया। ट्रेन लगभग 1 घंटे विलंब हो चुकी है। बंद समर्थकों ने कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने आदि की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


    Tue, 08 Dec 2020 09:29 AM

    बंगाल में भी ट्रेनें रोकीं

    पश्चिम बंगाल: लेफ्ट पार्टियों ने कोलकाता के जाधबपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और ट्रेनें रोकीं। ये सभी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।




    Tue, 08 Dec 2020 09:25 AM

    पटना में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती

    बिहार की राजधानी पटना में भारत बंद के मद्देनजर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। 




    Tue, 08 Dec 2020 09:18 AM

    सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की तैनाती

    सिंघु बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली सीमा) पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का आज 13वां दिन है।




    Tue 08 Dec 2020 08:57 AM

    दिल्ली के कई रास्ते बंद

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि टिकरी, झारोदा बॉर्डर, धनसा बंद रहेंगे। वहीं बदुसराय सीमा केवल हल्के मोटर वाहनों जैसे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। इसके अलावा झटीकरा सीमा केवल दोपहिया यातायात के लिए खुली है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि हरियाणा के लिए दौराला, कपासेरा, राजोखरी NH 8, बिजवासन / बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा सीमाएं खुली हैं।




    Tue, 08 Dec 2020 08:42 AM

    हमारा प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा- भारतीय किसान यूनियन

    भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। अगर कोई हमारे इस भारत बंद में दो-तीन घंटों के लिए फंस जाता है तो हम उन्हें पानी और फल देंगे। हमारा अलग ही कॉन्सेप्ट है।




    Tue, 08 Dec 2020 08:16 AM

    आंध्र प्रदेश में भी सड़क पर उतरे लोग

    आंध्र प्रदेश: किसानों के भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे लेफ्ट पार्टियों के सदस्य।




    Tue, 08 Dec 2020 08:11 AM

    ओडिशा में अभी से ही दिखने लगा भारत बंद का असर

    ओडिशा में अभी से ही भारत बंद का असर दिखने लगा है। लेफ्ट पार्टियां, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियनों ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें रोकीं। बता दें कि आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है।




    Tue, 08 Dec 2020 07:52 AM

    उस्मानिया विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित कीं

    उस्मानिया विश्वविद्यालय ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कीं। नौ दिसंबर को होने वालीं परीक्षाएं निर्धारित समय से ही होंगी।




    Tue, 08 Dec 2020 07:50 AM

    महाराष्ट्र में अभी से ही चक्का जाम

    महाराष्ट्र: स्वाभिमानी शेतकारी संघटना ने 'भारत बंद रेल रोको' के विरोध प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए बुलढाणा के मलकापुर में आज एक ट्रेन को रोक दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पटरियों से हटा दिया और हिरासत में ले लिया। बता दें कि आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है।




    किसानों ने कहा है कि वे अपने भारत बंद से किसी को मुसीबत में नहीं डालना चाहते हैं। इसलिए सभी अनिवार्य सेवाओं मसलन अस्पताल, एंबुलेंस को भारत बंद से मुक्त रखा जाएगा।

    किसानों ने कहा है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद कर रहे हैं और इस दौरान कोई हिंसा नहीं होगी और न ही मंच पर राजनीतिक दलों को आने देंगे।

    दिल्ली और यूपी पुलिस ने साफ किया है कि लोगों की आवाजाही रोकने और जबरन दुकानें बंद करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     किसी शादी समारोह में आवाजाही पर रोक नहीं। 

    दवा की दुकानें भी खुली रहेंगी।

    Tue, 08 Dec 2020 06:05 AM

    किन-किन पार्टियों का मिला है समर्थन

    कांग्रेस, एनसीपी, वामदल, शिवसेना, सपा, अकाली दल, राजद समेत 18 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भारत बंद को समर्थन दिया है। उनके अलावा 10 केंद्रीय ट्र्रेड यूनियन ने नैतिक समर्थन दिया है। साथ ही, रेलकर्मियों के संगठन बैंक यूनियन, व्यापारियों की कई संस्थाएं दिल्ली-एनसीआर में मंडी समितियां, वकीलों के कुछ संगठन, खाप पंचायतों ने समर्थन दिया है। 


    Tue, 08 Dec 2020 06:04 AM

    केंद्र सरकार ने जारी की 'भारत बंद' के लिए की एडवाइजरी

    केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि मंगलवार को किसान संगठनों और उनके समर्थन में विपक्षी दलों द्वारा आहूत 'भारत बंद' के दौरान सुरक्षा कड़ी की जाए और साथ ही शांति सुनिश्चित की जाए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी देशव्यापी परामर्श में कहा कि राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन किया जाए और सामाजिक दूरी बनाए रखी जाए। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को बताया गया है कि 'भारत बंद के दौरान शांति और धैर्य बनाए रखा जाए और एहतियाती कदम उठाए जाएं ताकि देश में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हो।

     


    Tue, 08 Dec 2020 06:04 AM

    किसानों के भारत बंद में क्या बंद

    किसानों के भारत बंद में क्या-क्या सेवाएं होंगी प्रभावित

    -कैब-टैक्सी चालक बंद में शामिल होंगे, इससे पूरे दिल्ली एनसीआर में कैब सेवाएं प्रभावित रहेंगी

    -मंडी समितियां बंद रहेंगी, फल-सब्जी की आपूर्ति प्रभावित होने के आसार

    -दूध समेत कई जरूरी सामानों के वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ने की संभावना

    -दिल्ली के लिए नोएडा से रोडवेज बसें नहीं चलेंगी, यात्रियों को हो सकती है परेशानी 


    Tue, 08 Dec 2020 06:03 AM

    किसानों ने आज भारत बंद बुलाया

    कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर 12 दिन से डटे किसानों ने आज यानी मंगलवार को ‘भारत बंद’ बुलाया है। यह भारत बंद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। किसानों के समर्थन में कांग्रेस, एनसीपी, सपा और ‘आप’ समेत 18 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भी सरकार के खिलाफ ताल ठोक दी है। किसान नेता बलबीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि चक्का जाम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं की अनुमति होगी। बंद में शामिल होने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के लोग हमारे मंच पर नहीं होंगे। 




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    We News 24 Logo


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad