• Breaking News

    नालंदा जिला से सभी कार्यपालक सहायक अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर गए



    We News 24 Hindi » नालंदा /बिहार 
    राजकुमार की रिपोर्ट 

    नालंदा: वेतन की बढोतरी सहित अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। जिससे 22 विभागों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। नालंदा में करीब 700 कार्यपालक सहायक कार्यरत है जो आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। 


    ये भी पढ़े-यंगून म्यांमार में प्रदर्शनकारियों ने लगाईं चाइनीज़ फैक्ट्री में आग ,सेना ने खुलेआम बरसाईं गोलियां 51 लोगो की मौत

    इनके हड़ताल पर जाने से कई विभागों में कामकाज ठप हो गया है। कार्यपालय सहायक पहले बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में इक्ट्टा हुए जहां से विरोध मार्च निकाला गया जो शहर के कई इलाकों से होकर गुजरा। जिसके बाद समाहरणालय पहुंचे कर्मियों ने आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। सेवा के स्थायीकरण, वेतन में वृद्धि करने समेत अपनी 7 सूत्री मांंगों को पूरा करने की मांग कार्यपालक सहायकों ने सरकार से की है। 

    ये भी पढ़े-सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सज्जाद अफगानी मार गिराया

    संघ के जिलाध्यक्ष अमित राज ने बताया कि हमलोगों की बहाली बिहार प्रशानिक सुधार मिशन के तहत प्रतियोगिता परीक्षा लेकर की गयी है। अब सरकार ने कर्मियों की सेवा को बेलट्रॉन को सौंपने का निर्णय लिया है जो गैर कानूनी है। इसी को लेकर आज सभी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गये है। यदि इससे भी बात नहीं बनी तो इसके बाद भूख हड़ताल और आमरण अनशन भी करेंगे। नालंदा मेंं करीब 700 कार्यपालक सहायक कार्यरत हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से करीब 22 विभागों के कामकाज ठप हो चुका है।


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad