• Breaking News

    मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर: दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, महिला थाना कर्मियों में दहशत




    We News 24 Hindi »मुजफ्फरपुर, बिहार
    राजकुमार की   रिपोर्ट 

    मुजफ्फरपुर: सदर हॉस्पिटल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुष्कर्म का आरोपी जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकला। गिरफ्तार आरोपी को छोड़ पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, महिला थाना पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी से दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार की देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक पर निकट की ही एक लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप है। शादी से जब युवक ने इनकार किया, तो लड़की ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना में युवक के खिलाफ शिकायत की। 

    ये भी पढ़े-कोरोना संकट के बीच, केंद्र सरकार ने सीबीएसई 10 वीं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी।

    इसके बाद महिला थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात युवक को गिरफ्तार कर थाने पर रखा था। आज पुलिस पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने से पहले उसे कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और आसपास के लोग इधर -उधर भागने लगे। अंत में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना की पुलिस युवक को गाड़ी में बिठाकर कोर्ट ले गई। 




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    %25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%259E%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25A6

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad