• Breaking News

    भारतीय सैन्य विमान IAF ने 168 लोगों के साथ काबुल से उड़ान भरी

    फ़ाइल फोटो 


    हाईलाईट 

    1. काबुल से 168 लोगों को लेकर भारतीय  सेन्य विमान IAF निकला  
    2. एक सप्ताह पहले  अफगानिस्तान  पर तालिबान का कब्जा 
    3. विमान में कई बड़े सिख नेता भी
    4. अफगानिस्तान में अभी भी करीब 400 भारतीय 

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24»पटना ,बिहार

    रईस अहमद के साथ  वशिष्ट कुमार की रिपोर्ट

    नई दिल्ली : एक सप्ताह पहले  अफगानिस्तान  पर तालिबान के कब्जे के बाद राजधानी काबुल में खराब होती सुरक्षा स्थिति के बीच बहरत सरकार ने भारतीय वायुसेना (IAF) सैन्य विमान ने काबुल से 107 भारतीयों और अफगानी नागरिक समेत 168 लोगों को लेकर हिंडन एयर स्टेशन पहुचेगा 


    इस संबंध में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना के एक सैन्य परिवहन विमान में 87 अन्य भारतीयों और दो नेपाली नागरिकों को शनिवार को काबुल से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशाम्बे ले जाया गया और यह समूह रविवार तड़के वहां से एअर इंडिया के एक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचा।


    ये भी पढ़े-बिहटा क्षेत्र बना मौत का मंडी ,24 घंटे में तीसरी हत्या , बेख़ौफ़ अपराधी ने मारी किसान को गोली


    इस बीच, अमेरिका और नाटो के विमान के जरिए पिछले कुछ दिन में काबुल से दोहा ले जाए गए 135 लोगों का एक समूह भी भारत पहुंचा। ऐसा बताया जा रहा है कि काबुल से दोहा लाए गए भारतीय अफगानिस्तान स्थित कई विदेशी कंपनियों के कर्मी हैं।


    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीयों की निकासी जारी है। भारत के 107 नागरिकों समेत 168 यात्री भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से काबुल से दिल्ली लाए जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि विमान में कई बड़े सिख नेता भी हैं।


    ये भी पढ़े-पकड़ा गया बिहटा के स्वर्ण कारोबारी मंटू गुप्ता का 4 हत्यारा 


    बागची ने देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। एआई1956 विमान ताजिकिस्तान से कुल 87 भारतीयों को नयी दिल्ली ला रहा है। दो नेपाली नागरिकों को भी लाया जा रहा है। इसमें दुशाम्बे में स्थित भारत के दूतावास ने सहायता की। लोगों को निकालने के लिए और उड़ानों का प्रबंधन किया जाएगा।’’


    ये भी पढ़े-अम्बेडकर विकास फाउंडेशन के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।


    तालिबान के पिछले रविवार को काबुल पर कब्जा जमाने के बाद भारत अफगान राजधानी से पहले ही भारतीय राजदूत और दूतावास के अन्य कर्मियों समेत 200 लोगों को वायुसेना के दो सी-19 परिवहन विमानों के जरिये वहां से निकाल चुका है। सोमवार को 40 से ज्यादा भारतीयों को लेकर पहली उड़ान भारत पहुंची थी। भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों और वहां फंसे कुछ भारतीयों समेत करीब 150 लोगों के साथ दूसरा सी-17 विमान मंगलवार को भारत पहुंचा था।


    अमेरिकी सैनिकों की वापसी की पृष्ठभूमि में तालिबान ने अफगानिस्तान में इस महीने तेजी से अपने पांव पसारते हुए राजधानी काबुल समेत वहां के अधिकतर इलाकों पर कब्जा जमा लिया है।

    ये भी पढ़े-बिहटा थाना क्षेत्र में एक ही दिन दो हत्या ,मुखिया पति को बदमाशो ने मारी गोली




    अमेरिका की मदद से करीब 200 भारतीयों को निकालने के मिशन को अंजाम दिया गया। इन लोगों की वापसी के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अब ध्यान अफगानिस्तान की राजधानी से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर होगा।



    विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार के लिए तात्कालिक प्राथमिकता अफगानिस्तान में फिलहाल रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के बारे में सटीक सूचना प्राप्त करना है। मंत्रालय ने भारतीयों के साथ ही उनके नियोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ के साथ प्रासंगिक विवरण तत्काल साझा करें।


    एक अनुमान के मुताबिक, अफगानिस्तान में करीब 400 भारतीय फंसे हो सकते हैं और भारत उन्हें वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है और इसके लिए वह अमेरिका एवं अन्य मित्र राष्ट्रों के साथ समन्वय से काम कर रहा है।

    भाषा इनपुट के साथ 

     इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad