• Breaking News

    तिरंगे का अपमान नहीं करेंगे सहन,धमकी देने वालों आंतकवादी संगठन को चेताया, दम है तो रोक कर दिखाओ

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24»उना, हिमाचल प्रदेश

    सत्यदेव शर्मा सहोड़ की रिपोर्ट 


    ऊना।तिरंगा हमारी आन, वान और शान है। तिरंगे का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। यह बात शिवसेना बाल ठाकरे के कार्यकारी अध्यक्ष एसडी वशिष्ठ ने कही है। उन्होंने पंद्रह अगस्त को तिरंगा फहराने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले आंतकवादी संगठन को चेताया कि अगर उनमें दम है तो रोक कर दिखाएं। हिमाचल में आजादी का दिन धूमधाम से मनाया जाएगा और देश की शान तिरंगा फहराया जाएगा। वशिष्ठ ने कहा कि आज भी पत्रकारों को धमकी भरे फोन आए हैं। लेकिन इन फोन कॉल से डरने की जरूरत नहीं है। 



    ये भी पढ़े-मुक्तिधाम बना शिक्षा का मंदिर शवो को जलाने के साथ साथ बच्चो को दी जाती शिक्षा

    देश के लिए हम सब एक है। देश की अखंडता को किसी ने आज तक चुनौती दी, उसका हश्र क्या हुआ है, सब जानते है। उन्होंने कहा कि ऐसी गीदड़ भावकियों से हम डरने वाले नहीं है। हम इंट का जवाब पत्थर से देना जानते है। उन्होंने आंतकवादी संगठन के मुखिया को चेताया कि वो तो डर कर विदेश में छुपा है और देशवासियों को धमकी दे रहा है, अगर दम है तो विल में से बाहर निकल कर सामने आए। उन्होंने कहा कि पंद्रह अगस्त को आजादी के दिन तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए किसी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। शिव सेना इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ खड़ी है।

    ईस आर्टिकल को शेयर करें

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad