• Breaking News

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फिर होगी मानसून की बारिश

    Image Credit We News 24



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24»सीतामढ़ी, बिहार

    कविता चौधरी  की  रिपोर्ट

    नई दिल्ली: इस साल  दिल्ली में मानसून की बारिश 30% अधिक है तो  उत्तर प्रदेश में 5% की कमी है। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काई मेट वेडर के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4% अधिक है और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में काफी कम बारिश हुई है। यही कारण है कि इसमें 21% की कमी है।


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सजने लगी है दुकानें


    उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मानसून कमजोर है। 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और 22 से 25 सितंबर के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश में वृद्धि हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में 23 से 25 सितंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जिले का शातिर शूटर पटना में किराए के मकान से गिरफ्तार



    दिल्ली में तेज धूप और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शुष्क मौसम का अनुभव हो रहा है। 21 सितंबर से दिल्ली और एनसीआर में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। यह गतिविधियां अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रह सकती हैं। यानी दिल्ली एनसीआर समेत उत्तरी मैदानी इलाकों से मानसून की वापसी में देरी होगी।

     इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें | 



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad