चोरो ने की 250 साल पुरानी दुर्लभ अष्टधातु की राधा-कृष्ण मूर्ति कि चोरी
We News 24» मुजफ्फरपुर, बिहार
उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर: जिले में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार चोरों में मंदिर को निशान बनाते हुए अनमोल अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली है। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर खुर्द की है।
गृहस्वामी उषा देवी ने बताया कि दरवाज़े पर पुराना मंदिर है। जिसे उनके पूर्वजों ने बनवाया था। करीब 250 साल पुरानी राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति थी। जिसका वजन 10 KG से अधिक था। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
ये भी पढ़े-बिहार में कई DPO का हुआ फेर बदल
बिजली कटने के बाद हुई चोरी : उन्होंने बताया कि रात को दो बजे के बाद तेज़ आंधी और बारिश आयी थी। उसी समय बिजली गुल हो गयी। मंदिर में कभी ताला नही लगाते थे। चोरों ने उसी दौरान कुंडी खोलकर मूर्ति चोरी कर लिया। शनिवार को जब वे भगवान को भोग लगाने गयी तो दंग रह गयी। देखा कि राधा-कृष्ण की मूर्ति मंदिर से गायब है। वे शोर मचाने लगी। आसपास के लोग जुट गए। काफी खोजबीन की गई। लेकिन, पता नहीं लगा।
ये भी पढ़े-मेजर इकबाल को जदयू का प्रभारी बनाने से कार्यकर्ता खुश
स्थानीय लाइनर की संलिप्तता : सूचना मिलने पर थानेदार शशिभूषण कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस जांच में पता लगा कि किसी स्थानीय लाइनर की संलिप्ता इस घटना के पीछे है। गृहस्वामी का कहना है कुछ ही लोग ये बात जानते थे कि इस मंदिर में अष्टधातु की इतनी कीमती मूर्ति है। थानेदार ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से अनुसन्धान जारी है।
ये भी पढ़े-जम्मू नहर में कार गिरने से तीन की मौत, एक नवजात लापता
दूल्हा-दुल्हन आते थे आशीर्वाद लेने : स्थानीय लोगों ने बताया कि भगवान में आसपास के लोगों की काफी आस्था जुड़ी हुई थी। उषा देवी कहती हैं बिना भोग लगाए वे कभी खाना नहीं खाती थी। मूर्ति चोरी होने के गम में उन्होंने आज अन्न का एक निवाला भी नहीं खाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में जो भी शादी होती थी। दूल्हा-दूल्हन भगवान से आशीर्वाद लेने ज़रूर आते थे। काफी आस्था जुड़ी हुई थी। मूर्ति चोरी होने से गांव में शोक का माहौल है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद