• Breaking News

    क्या लोजपा सांसद प्रिंस राज को आज मिलेगी रेप केस में अग्रिम जमानत, बिहार में हलचल तेज



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24»पटना, बिहार

    राजकुमार की रिपोर्ट

    पटना :  आज लोजपा के सांसद प्रिंस राज के नाम का चर्चा काफी तेज हो गया है। कारण  ये है  कि दिल्‍ली की कोर्ट में आज प्रिंस की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला होने वाला  है। लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एक युवती ने नशा खिलाकर दुष्‍कर्म का आरोप लगाते हुए कनाट प्‍लेस थाने में प्राथमिकी  दर्ज कराई थी । 

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर किराये के मकान में 5 दिन पहले की गयी राकेश की निर्मम हत्या


    यह युवती लोजपा की कार्यकर्ता भी रह चुकी है . युवती के प्रिंस राज से काफी नजदीकी संबंध रहे हैं और वह लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए खासकर उनके निर्वाचन क्षेत्र समस्‍तीपुर में आ चुकी है। चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों ही गुटों के लोजपा कार्यकर्ता इस पूरे मामले पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं।

    ये भी पढ़े-पंजाब मुख्यमंत्री के दौर में , जाखड़ और रंधावा को पीछे छोड़ बाजी मार ले गए दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी



    पारस गुट लगा रहा चिराग पासवान पर फंसाने का आरोप

    इस मामले में लोजपा का पशुपति पारस गुट आरोप लगा रहा है कि यह पूरी साजिश चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई प्रिंस राज को फंसाने के लिए रची है। लोजपा में गुटबाजी सामने आने के बाद चिराग ने इस मामले का जिक्र करते हुए एक पत्र सार्वजनिक किया था। इसके बाद ही यह मामला अधिक चर्चा में आया। चिराग ने दावा किया था कि इस पेचीदा मामले में भी उन्‍होंने अपने भाई की मदद करने की कोशिश की थी।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें | 


      

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad