• Breaking News

    आखिरकार SDRF की टीम को मिल ही गई सफलता 24 घण्टे बाद पानी में डूबे तीनों किशोर-किशोरियों का शव बरामद

     







    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90We News 24» मुज़फ़्फ़रपुर बिहार

    रिपोर्टिंग/ उमाशंकर गिरी

    एडिट/ राहुल 




    मुज़फ़्फ़रपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के माधौल गांव स्थित सायफन पूल के नहर में डूबे तीनों किशोर-किशोरियों का शव काफी मशक्कत के बाद 24 घण्टे बाद मिला। ताज्जुब की बात है की जहां पर तीनों डूबे थे। वहीं से लाश निकला। 


    जानकारी के अनुसार जलकुंभी के नीचे दबा हुआ था शव और SDRF की टीम पांच किलोमीटर के रेडियस में रात तक खोजती रही। जब शव नहीं मिला तो थकहार कर टीम लौट गयी थी। आज सुबह से फिर खोजबीन शुरू की गई। SDRF के गोताखोर पानी मे उतरकर शव खोजने में जुट गए। जहां पर डूबने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई थी। वहीं पर जलकुंभी हटाकर पानी के नीचे खोजा गया। तीनो का लाश वहीं पर पड़ा हुआ मिला। लाश बाहर निकलते ही कोहराम मच गया। परिजन चीत्कार करने लगी। मृतकों में रौशन कुमार (17) अंशु कुमारी (16) और काजल कुमारी (17) हैं। तीनो के शव को तुर्की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है। 

    ये भी पढ़े-विवाहिता की मौत पर बबाल , आक्रोशित परिजनों ने पति पर लगाया हत्या आरोप

    .com/daca_images/simgad/

    बता दें की मंगलवार को तीनों किशोर-किशोरी मवेशी के लिए चारा काटने लगे थे। चारा लेकर लौटने के दौरान सन्तुलन बिगड़ने से पैर फिसला और पूल के नीचे डूबने लगे। यह देखकर दूसरे ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी पानी मे चला गया। इस तरह कर तीनों उस नहर में डूब गए। पानी गहरा और जलकुंभी के पौधे से भरा होने के कारण किसी को हाथ-पैर चलाने का मौका नहीं मिला। SDRF की टीम ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, शव नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस के समझाने पर सभी शांत हुए थे। रात होने के कारण टीम लौटकर चली गयी थी। 

    ये भी पढ़े-इमरान को तालिबान की दोस्ती पड़ी भारी, पाकिस्तानको अब सता रही ये टेंशन

    .com/daca_images/simgad/

     इधर, तुर्की ओपी प्रभारी रामविनय कुमार ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad