• Breaking News

    पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, सीएम चन्नी गुरुद्वारे में माथा टेका



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / देवेंदर सिंह 


    चंडीगढ़ :  पंजाब में आज विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग हो रही है। राज्‍य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह आठ बजे से  शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

    ये भी पढ़े-भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा वैशाली में स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन

    इसबार पंजाब में कुल 1304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। राज्य में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 है। इनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 81 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 996 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 727 वोटर ट्रांसजेंडर हैं।

    ये भी पढ़े-कब तक होता रहेगा पत्रकारो पर पुलिसिया अत्याचार , NUJ ने पुलिस अधीक्षक को लिखित ज्ञापन सौपा

    -  मतदान से पहले गुरुद्वारा पहुंचे सीएम चन्नी, मत्था टेका

    पंजाब में इसबार कांग्रेस, बीजेपी गठबंधन, आम आदमी पार्टी और‍ शिरोमणि अकाली दल व बीएसपी गठबंधन के बीच चतुष्‍कोणीय मुकाबला दिखने को मिल रहा है। बीजेपी गठबंधन में पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) शामिल हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने अपना सीएम चेहरा चरणजीत सिंह चन्‍नी को बनाया है तो आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान हैं। शिअद-बसपा गठबंधन की ओर से सुखबीर सिंह बादल को सीएम चेहरा माना जा रहा है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad