बिहार के औरंगाबाद में शादी समारोह बदला मातम समारोह में ,डांस करने के दौरान कुए में गरिने से युवक की मौत
We News 24» रिपोर्टिंग / ललित भगत
औरंगाबाद : कुटुंबा थाना क्षेत्र के सरईबार गांव टोले भुइयां बिगहा में आई बारात में डांस करने के दौरान एक युवक गहरे कुएं में गिर गया। जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय उमेश राम नवीनगर प्रखंड के मलवरिया गांव का रहने वाला था। बता दें कि दिलकेश्वर राम की पुत्री की शादी थी। मलवरिया गांव से बारात आई थी। दरवाजा लगने के दौरान बाराती डांस करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान उक्त युवक नाचते-नाचते सड़क किनारे स्थित कुएं में जा गिरा।
ये भी पढ़े- अलविदा नमाज में शाही इमाम नजर आए सियासी चोले में ,अखिलेश यादव पर किया जोरदार हमला
इसके बाद लोगों ने उसे कुआं से उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुआं अत्यधिक गहरा होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कुटुंबा थाना की पुलिस वहां पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष कमलेश राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद अचानक से मातम का माहौल पसर गया। सभी घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग घरवालों को ढाढस बंधाने के लिए पूछ रहे हैं। रिश्तेदार फोन के द्वारा घटना की जानकारी लेकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद