संजय राउत ने कहा औरंगजेब की कब्र पर चादर और फूल चढ़ाने वाले ओवैसी को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ देंगे
मुंबई, प्रेट्र: एआइएमआइएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन कर राष्ट्रवादी मुस्लिमों का अपमान किया है। ऐसा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को कहा कि तेलंगाना से विधायक ओवैसी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र पर चादर और फूल चढ़ाए थे।
ये भी पढ़े-इस समय की बड़ी खबर, दिल्ली के मुंडका में भीषण आग की घटना में 26 लोगों की मौत ,सर्च आपरेशन जारी
फड़नवीस ने कहा कि ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन का प्रयास कर राष्ट्रवादी मुसलमानों का अपना किया है। देश के मुसलमानों के लिए औरंगजेब कभी भी आदर्श नहीं हो सकता है। औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजीराजे को घोर यातनाएं देने के बाद मरवा दिया था। फड़नवीस ने कहा कि हम औरंगजेब का किसी भी तरीके से महिमामंडन बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर में चलती बस में लगी भीषण आग, हादसे में चार तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मौत, 22 घायल
औरंगजेब के चाहने वालों को भी जमीन में गाड़ देंगे: राउत
शिवसेना के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने कहा कि ओवैसी का औरंगजेब की कब्र पर जाना, राज्य में माहौल खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, 'हमने औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा था और उसके चाहने वालों का भी वही हाल होगा।' राउत ने कहा कि औरंगजेब एक आक्रांत था जिसने महाराष्ट्र पर हमला किया और मंदिरों को ध्वस्त किया। उसकी कब्र पर नमाज अदा कर ओवैसी भाइयों ने महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दी है। हमें यह चुनौती स्वीकार है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद