• Breaking News

    दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी होगी भारी बारिश

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.

    यह भी पढ़े-आज के दिन इन राशी वालो को सावधान रहने की जरूरत है, पढ़िए शनिवार 30 जुलाई का राशिफल

    मौसम विज्ञान विभाग ने पहले कहा था कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव के क्षेत्र) के ‘धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते रहने’ की संभावना है और इस कारण बुधवार से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. वहीं आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.’


    इससे पहले दिल्ली और आसपास के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 32.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच रही.

    यह भी पढ़े-क्या आपने 30 जुलाई शनिवार 2022 का अख़बार नहीं पढ़ पाए ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

    मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली सहित कुछ इलाकों में दोपहर को बारिश हुई. यहां लोधी रोड, जाफरपुर, रिज, आयानगर, पालम, पीतमपुरा और जाफरपुर उन क्षेत्रों में शामिल है जहां बारिश हुई.


    इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जलभराव के कारण संभावित सड़क जाम के बारे में भी सतर्क किया और उन्हें कुछ सड़कों से बचने की सलाह दी.

    यह भी पढ़े-सनसनीखेज सच्ची कहानी- चंद्रकांत झा खूंखार हत्यारा जो अपने गांव में 44 हत्याएं कीं दिल्ली में भी इन्सान काट कर शवों को रखा तिहाड़ जेल के बाहर

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, ‘रेलवे अंडरपास पुल प्रह्लादपुर पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है. जलभराव के कारण दोनों कैरिजवे बंद हैं. शूटिंग रेंज की ओर से आने वाले यात्री लाल कुआं रेड लाइट से बाएं मुड़ सकते हैं और बदरपुर की ओर से आने वाले यात्री मथुरा रोड के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं.’


    ट्रैफिक पुलिस ने कहा, ‘न्यू रोहतक रोड पर आनंद पर्वत से जखीरा की ओर जाने वाले दोनों मार्गों में और गली नंबर-10, आनंद पर्वत के पास जलभराव के कारण ट्रैफिक प्रभावित है. कृपया इन रास्तों से बचें.’ (भाषा इनपुट के साथ) 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad