• Breaking News

    बिहटा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने महिला को रौंदा घटनास्थल पर दर्दनाक मौत।

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद 


    बिहटा:- बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के तीन मुहानि  के पास गुरुवार को बाइक से पति के साथ मायके जा रही पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव के कोदाई टोला निवासी बिहारी कुमार की 19 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। 



    इधर मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया साथ ही ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।



    मिली जानकारी के अनुसार बिहारी कुमार अपनी पत्नी सोनी कुमारी को लेकर अपने बाइक से ससुराल पालीगंज अंकुरि गांव जा रहा था तभी बाइक के पीछे बैठी सोनी कुमारी को अचानक चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर गई जिसके पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई।




    पुलिस ने  घटनास्थल से ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई और आगे कार्रवाई में जुट गई है।
    थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि राघोपुर तीन मूहानी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया जहां महिला की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

                                   आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad