• Breaking News

    बिहार के कानून मंत्री के खिलाफ किडनैपिंग मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी सवालों के घेरे में नीतीश सरकार

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमिताभ त्रिपाठी 

    पटना: बिहार में नये गठबंधन के साथ बने नितीश सरकार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी होने से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है ।सुशासन के दम भरने वाले  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर अपने मुंह पर ताला लगा लिया है वो कुछ भी कहने से परहेज कर रहे है  उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि एक दिन पहले ही कार्तिकेय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली, उस दिन उन्हें किडनैपिंग के एक मामले में कोर्ट में पेश होना था मगर वो नहीं हुए।


    यह भी पढ़े-हो गयी बिहार में जंगल राज की वापसी ,सीतामढ़ी जंक्शन पर कैंटीन संचालक की चाकू मारकर हत्या


    कानून मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से नीतीश सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। पटना में बुधवार दोपहर एक कार्यक्रम से निकलने बाद जब वे मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्हें कार्तिकेय सिंह को लेकर सवाल पूछा गया। हालांकि उन्होंने यह कहकर बात टाल दी कि उन्हें इस केस की कोई जानकारी नहीं है।


    क्या है मामला?

    कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ पटना जिले के बिहटा थाने में राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह के अपहरण का केस दर्ज है। इसी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह भी है आरोपी हैं। इस मामले में उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वे नहीं गए। अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निकल गया है।

    यह भी पढ़े-बिहार बीजेपी में सितंबर तक होगा बदलाव, जनता के बीच जाएगी नीतीश का विश्वासघात

    बीजेपी का नीतीश सरकार पर हमला

    बीजेपी नेता सुशील मोदी ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि कार्तिकेय सिंह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री को मीडिया के सामने आकर स्पष्ट करना चाहिए। कार्तिकेय सिंह को कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन वे मंत्री पद की शपथ ले रहे थे।  

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad