• Breaking News

    बिहार की सरकार बन गयी घर की सरकार ,मंत्री तेज प्रताप ने बहनोई को बिठा लिया विभागीय मीटिंग में


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमिताभ त्रिपाठी 

    पटना: बिहार की महागठबंधन सरकार में एक से बढ़ कर एक कारनामे हो रहे है ,जो किसि न किसी विवाद को जन्म दे रहा है लगता ही नहीं की बिहार में कोई सरकार है मनो घर की सरकार है उसका जीता जगता उदाहरण है RJD कोटे के  वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव जो फिर विवादों में आ गए हैं। तेज प्रताप ने गुरुवार को विभाग की बैठक ली, इसमें उनकी बहन और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार भी नजर आए। तेज प्रताप जब विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, तब शैलेश कुमार वहीं बैठे थे। शैलेश के बिना किसी सरकारी पद के आधिकारिक बैठक में आने पर विवाद खड़ा हो गया है।

    यह भी पढ़े-बिहार के कानून मंत्री के खिलाफ किडनैपिंग मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी सवालों के घेरे में नीतीश सरकार

    बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री तेज प्रताप को कोई हल्के म न ले। आरजेडी के सभी मंत्रियों से शैलेश कुमार ज्यादा समझदार-ज्ञानी हैं। अगर उनका आशीर्वाद रहा तो तेज प्रताप बेस्ट मिनिस्टर साबित होंगे।

    यह भी पढ़े-हो गयी बिहार में जंगल राज की वापसी ,सीतामढ़ी जंक्शन पर कैंटीन संचालक की चाकू मारकर हत्या

    इस मामले पर आरजेडी प्रवक्ता शशि यादव ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि शैलेश यादव किसी काम से तेज प्रताप से मिलने गए थे। मीटिंग चल रही थी, इसलिए उन्हें वहीं बैठकर इंतजार करने के लिए कहा गया। किसी मंत्री के चैंबर में जाना कोई गुनाह नहीं है। शैलेश कुमार ने किसी भी अधिकारी को कोई निर्देश या आदेश नहीं दिए।

    यह भी पढ़े-बिहार बीजेपी में सितंबर तक होगा बदलाव, जनता के बीच जाएगी नीतीश का विश्वासघात

    बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया है। कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट को लेकर विवाद जारी है। इसके अलावा बीजेपी ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर चावल गबन और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर कारतूस रखने के मामले पर घेरा है। बीजेपी राज्य में जंगलराज की वापसी के आरोप लगा रही है। 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad