• Breaking News

    एनडीआरएफ वाराणसी ने "हर घर तिरंगा" यात्रा निकाल मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  दिल्ली ब्यूरो 


    वाराणसी:- आजादी के अमृत महोत्सव" के तत्वावधान में एनडीआरएफ वाराणसी, कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में देश भक्ति की लहर को "हर घर तिरंगा" यात्रा के द्वारा घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उसी कड़ी में आज एनडीआरएफ वाराणसी के अधिकारियों और बचावकर्मियों ने CPWD परिवार क्वार्टर, केंद्रांचल, वाराणसी में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया।  

    यह नही पढ़े- आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पे आजादी की गौरव यात्रा की शुरुआत स्थित गांधी प्रतिमा से समन्वय समिति के सदस्य श्री कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया

    इस अभियान के दौरान बच्चों, केंद्र सरकार के अन्य विभागों के कर्मियों, सीपीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों और एनडीआरएफ कर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर "हर घर तिरंगा जागरूकता रैली" निकाली और स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ के जवानों ने ज़िला प्रशासन, पुलिस व स्थानीय लोगों  के साथ मिलकर तेलियाबाग से मिंट हाउस और रामनगर किले से अमर शहीद स्मारक तक "हर घर तिरंगा जागरूकता रैली" में भाग लिया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य 13 से 15 अगस्त 2022 की अवधि के दौरान नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

    यह नही पढ़े- अनुमंडलाधिकारी ने दो स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया

     इसके साथ ही एनडीआरएफ कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा ने सभी निवासियों से यह अपील की गई कि वे "हर घर तिरंगा" की आधिकारिक वेबसाइट पर एक झंडा लगायें और राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक सेल्फी अपलोड करें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। जिससे इस महाअभियान को देश भक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्र व्यापी बनाया जा सके।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad