• Breaking News

    अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी में कई लोग घायल



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी 

    वॉशिंगटन. अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है. डीसी पुलिस विभाग का कहना है कि गोलीबारी की घटना की जांच चल रही है. वहीं बीते रविवार को अमेरिका में लॉस एंजिलिस के एक पार्क में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि जिस समय पार्क में गोलीबारी हुई, उस समय वहां कार शो चल रहा था.

    यह भी पढ़े-अफगानिस्तान: ड्रोन हमले में मारा गया अल कायदा सरगना अल जवाहिरी, बाइडेन ने की पुष्टि

    लॉस एंजिलिस के पुलिस विभाग (एलएपीडी) ने बताया कि सान पैड्रो के पेक पार्क में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी हुई. एलएपीडी के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना को किसी एक विशेष व्यक्ति ने अंजाम नहीं दिया था. एलएपीडी के कैप्टन कैली मुनीज ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इस घटना के शिकार लोगों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है. मुनीज ने कहा, ‘पेक पार्क में बेसबॉल डायमंड पर हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली. हम सबूतों को जुटाने और संभावित रूप से अतिरिक्त पीड़ितों के लिए पार्क को खाली करना जारी रख रहे हैं.’

    यह भी पढ़े-आज नाग पंचमी के दिन आपका दिन शुभफलदायी रहेगा ? पढ़ेंअपना राशिफल

    उन्होंने कहा, “हम यह नहीं जानते कि मौजूदा समय में वहां कितनी संख्या में गोलीबारी करने वाले मौजूद हैं.” इससे पहले लॉस एंजिलिस दमकल विभाग ने कहा कि यह घटना कार शो में या उसके पास हुई और कम से कम तीन लोगों को गोलियां लगीं और उनमें से दो की हालत गंभीर है. दमकल विभाग के मुताबिक इस घटना में चार पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हुए थे और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में अब तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है. (इनपुट भाषा से) 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad