• Breaking News

    बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला का निकाला दोनों किडनी पटना में जांच के दौरान खुला भेद



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर: जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है एक बार फिर झोला छाप डॉक्टरों के कारण मरीज की जान पर बन आई है। मरीज की हालत नाजुक है। जांच में एक चौकाने वाला मामला सामने प्रकाश में आया है। पता लगा की जिस नर्सिंग होम में उसका यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था। वहां पर उसकी दोनों किडनी निकाल ली गई है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र  के बाजी का है। घटना सुनीता देवी के साथ घटी है। शुभ कांत नर्सिंग होम के संचालक पवन कुमार और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों पर किडनी निकालने का आरोप मरीज और उसके परिजन ने लगाया है। 

    यह भी पढ़े-सफाई व्यवस्था से नाराज हैं सरपंच साहब वार्ड मेंबर एवं कर्मचारियों से मांगा डेटा

    वही इस संबंध में मरीज के भाई अरुण का कहना है की उसकी बहन के पेट में दर्द था तो उसे लेकर नर्सिंग होम में गए। वहां जांच करने के बाद यूट्रस हटाने की बात कही गई। वे लोग तैयार हो गए। ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर बाहर से बुलाने की बात कही। डॉक्टर आए और ऑपरेशन हुआ। लेकिन, इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। उसे पटना ले जाने को कहा। वहां कई हॉस्पिटल में गए। जांच में पता लगा की महिला का दोनों किडनी निकाल लिया गया है। इसके बाद परिजन अक्रोशित हो गए। 

    यह भी पढ़े-दिल्ली के मंगोलपुरी में गणपति विसर्जन से लौटे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी.


    इधर, संचालक पवन का कहना है यूट्रस के अलावा राइट और लेफ्ट ओवरी का ऑपरेशन हुआ था। यूट्रस और दोनों ओवरी काटकर हटा दिया गया था। डॉक्टर मुजफ्फरपुर से आए थे। उनके यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ था। ऑपरेशन के बाद मरीज का यूरिन बाहर नहीं निकला तो वे खुद अपने खर्चे पर उसे पटना ले गए थे। किडनी निकालने का आरोप बेबुनियाद है। 


    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


      


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad