• Breaking News

    सीतामढ़ी में बीते एक हफ्ते से बच्चा चोरी को लेकर अफवाह उड़ रही है।

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 

    सीतामढ़ी: में बीते एक हफ्ते से बच्चा चोरी को लेकर अफवाह उड़ रही है। इस अफवाह का शिकार हुए लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। बिना सोचे समझे किसी पर भी बच्चा चोर होने का शक जाहिर कर मारपीट कर रहे हैं। गुरुवार को शहर के मधुबन चौक पर एक कार सवार ने झोपड़ी में ठोकर मार दी जिसके बाद ग्रामीण गाड़ी का पीछा करने लगे। घबराकर भाग रहे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और परोरी पुल के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी बीच स्थानीय लोगों में यह अफवाह फैल गई कि गाड़ी सवार बच्चा चोर है। ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लिया और बिना सोचे समझे कार सवार तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई। सूचना पर पहुंची पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत से तीनों को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीनों घायल युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। तीनों युवक रुनीसैदपुर के मानिक चौक के रहने वाले हैं। इनमें से राकेश गुप्ता नामक व्यक्ति ने गाड़ी खरीदी थी जिसका पूजा कराने व जानकी मंदिर आए थे। पूजा के बाद तीनों दोस्त चकमहिला होकर अपने घर जा रहे थे।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad