• Breaking News

    दिवाली मनाने घर जा रहे 15 मजदूरों की मौत ,40 घायल

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अजय कुमार 

    रीवा: जिले के  में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ में 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से दिवाली मनाने घर जा रहे  लगभग 15 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा एमपी-यूपी की सीमा को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे 30 पर हुआ है।  घटना की जानकारी लगने के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को त्योंथर सिविल अस्पताल के साथ ही रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़े-बिहटा पुलिस ने शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर 17 शराबी को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल।


    यह पूरी घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। बस जबलपुर से चलकर रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। बताया जा रहा है कि दीपावली की खुशियां मनाने सिकंदराबाद से बस में सवार होकर यात्री अपने घर लखनऊ जा रहे थे। इस बीच पहले यात्री बस कटनी पहुंची। बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया। इसके बाद बस सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। वह ट्रक गिट्टी से लोड था। टक्कर लगते ही बस पलट गई। इस दौरान बस के बोनट और आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।


    बस में सवार थे 100 से अधिक यात्री

    बताया जा रहा है कि बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। दरअसल बस जैसे ही सोहागी पहाड़ के समीप पहुंची तभी बस के आगे जा रहे ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर बस भी ट्रक के पीछे से भिड़ गई और पलट गई। जिस वाहन की ट्रक से भिड़ंत हुई थी, उसका ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से लापता है। घटना के बाद से पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो मृतकों में सभी यात्री उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के रहने वाले हैं, जिनके परिजनों को खबर करने के लिए अभी प्रशासनिक टीम उनकी तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़े- 9 वी वाहिनी राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, ने मनाया पुलिस स्‍म़ृति दिवस


    पुलिस ने किया रेस्क्यू

    घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मौके पर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन भी घटना स्थल पहुंचे। 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad