• Breaking News

    बीजीपी ने महरौली में खेला पुराने चेहरे आरती सिंह पर दांव, क्या इस बार भी होगी आरती सिंह की नैया पार ? जाने किसे कान्हा से मिली टिकट



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / काजल कुमारी 

    नई दिल्ली ; दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) को लेकर दिल्ली भाजपा ने शनिवार रात 250 वार्डों में से 232 वार्ड के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने नए चेहरों को तो जगह दी ही, पूर्व पार्षदों पर भी दांव लगाया। खास बात है कि 10 वर्ष पार्षद रहे जिन नेताओं के 2017 में टिकट कटे थे, उनमें से भी कई को फिर मौका मिला है।

     दक्षिणी दिल्ली के महरौली में बीजेपी ने पुराने चेहरा आरती सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है लेकिन महरौली की जनता इस बार आरती सिंह के जगह कोई नया चेहरा देखना चाहती थी पर पता नहीं बीजेपी ने क्या सोच कर दुबारा से आरती सिंह को टिकट दिया कही ऐसा ना हो की बाद में बीजेपी को अपने फैसले पर पछताना पड़े .

    अब बात करते है आम आदमी पार्टी की तो पार्टी ने कोंग्रेस छोड़ आये महेंद्र चौधरी पर विस्वास जताया है .महेंद्र चौधरी अपनी पत्नी रेखा चौधरी को मैदान में उतारा है ततो राह महेंद्र चौधरी का भी आसन नहीं दिख रहा महेंद्र चौधरी को टिकट मिलने से कार्यकर्ता में बागी तेवर देखने को मिल सकता है . जबकि पार्टी की पुरानी सीनयर 

    .महिला कार्यकर्ता सीमा अग्रवाल पहले ही आपको झटका देते हुए अपने समर्थको के साथ एनसीपी का दामन  थाम लिया तो आप समझ ले की महरौली का नगर निगम चुनाव बड़ा दिलचस्प होने वाला है . 

    एमसीडी चुनाव 04 दिसंबर को होगा और मतगणना 07 दिसंबर को होगी।इस सूची में 41 मौजूदा पार्षद और 11 पूर्व पार्षदों को भी टिकट दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि सूची जारी करने में मौजूदा सांसदों की पसंद को भी पार्टी आलाकमान ने तवज्जो दी है। कई नेता अपनी जगह अपने परिजनों को भी टिकट दिलवाने में कामयाब रहे।

    यह भी पढ़े- दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: आप ने जारी की 134 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें कहां से कौन लड़ेगा चुनाव


    नौ पूर्व महापौर को मौका : पार्टी ने 9 पूर्व महापौर, 52 पूर्व पार्षद, तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के आलावा दो प्रदेश पदाधिकारियों, चार जिला अध्यक्षों को भी चुनाव मैदान में उतारा है।


    तीन मुस्लिमों को भी टिकट दिया

    भाजपा की सूची में सभी जाति-समुदायों का ध्यान रखते हुए टिकटों का वितरण किया गया है। पहली सूची में जारी किए गए उम्मीदवारों में 23 पंजाबी, 21 वैश्य, 42 ब्रह्मण, 34 जाट, 26 पूर्वांचली, 22 राजपूत, 17 गुर्जर, 13 जाटव, 9 बाल्मीकि, 9 यादव, 1 सिन्धी, 2 उत्तराखंडवासी के साथ ही 7 सिख, 3 मुस्लिम एवं 1 जैन समाज के कार्यकर्ता को मौका दिया है।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार फिर से भाजपा को जीत दिलाकर इतिहास रचने जा रही है। प्रत्याशियों की सूची में सभी जाति-समुदाय और जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    विज्ञापन 



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad