• Breaking News

    नवादा ,तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 15 लोग गंभीर रूप से घायल



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / नवादा संवादददाता

    नवादा. बिहार के नवादा में सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गयी. इस दौरान बस में बैठे 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें पांच की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस झारखंड के धनबाद जिले से बिहार के पकरीबरावां जा रही थी, तभी बस धनधारी मोड़ के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गयी. घायलों में कुछ लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, तो कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया.

    बिहटा अध्यक्ष पद प्रत्याशी सिमा सिंह एवं कुमार अमिताभ ने चलाया जनसंपर्क अभियान।


    यात्रियों से भरी थी बस

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी और छड़ लदे ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का एक तरफ का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस पर कई बार नंबर लगाया गया, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई रिस्पांस नहीं मिला. इसके बाद सभी घायलों को निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया तो कुछ लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.


    बिहटा पुलिस ने 2 लग्जरी कारों समेत 5 तस्करों को 9 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार किया


    कई लोगों की हालत गंभीर

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान घायलों के चीत्कार की गूंज लोगों के कान सहन नहीं कर पा रहा था. जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में जलेश्वर महतो की पत्नी सोना देवी और सुधीर कुमार को भर्ती कराया गया है. वहीं रमेश कुमार, राजेश कुमार और अमित कुमार को हल्की चोटें लगी है, जो अस्पताल में बिना एंट्री कराए हुए इलाज करा कर चले गए. कई घायलों को मौके पर पहुंचकर परिवार ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. अकबरपुर थाना के चौकीदार ने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं. 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad