• Breaking News

    मुजफ्फरपुर में ट्रकने शिक्षिका को कुचला ,अक्रोशितों लोगो ने NH -28 पर किया बवाल, पुलिस से भी धक्का मुक्की ।

    मुजफ्फरपुर में ट्रक की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत : अक्रोशितों लोगो ने NH -28 पर किया बवाल, पुलिस से भी धक्का मुक्की ।


    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी 


    मुजफ्फरपुर : में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सदर थाना के कच्ची पक्की चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षक को कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा। लेकिन, ड्राइवर कुदकर भागने में सफल रहा। घटना से अक्रोशित होकर लोगों ने NH-28 को जाम कर दिया। जमकर बवाल करने लगे। कच्ची पक्की चौक पर तैनात ARB के जवान से जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मृत महिला की पहचान मझौलिया के हार्डवेयर व्यवसाई मोहम्मद एजाज की पत्नी रिजवाना खातून (35) के रूप में हुई है। फिलहाल आवागमन बाधित है। अक्रोशितों को शांत कराने का पुलिस प्रयास कर रही है। 

    यह भी पढ़े-भारत में पाकिस्तानि बीफ चॉकलेट की साजिश ,धड़ल्ले से बिक रहा है राजस्थान में चिली-मिली

    स्कूल से लौट रही थी घर 

    रिजवाना के पति ने बताया की वह मूल रूप से मनियारी रामपुर काशी के रहने वाले हैं। वर्तमान में मझौलिया में घर बनाकर रहते हैं। सरकारी स्कूल में शिक्षक है। प्रतिदिन स्कूटी से स्कूल जाती है और शाम को घर लौटती है। आज वह गांव मनियारी रामपुर काशी से घर लौट रही थी। तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ। 


    यह भी पढ़े- छपरा मशरख जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढकर 36 हुई

    बताया की वह स्कूटी से कच्ची पक्की चौक होकर जा रही थी। उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad