• Breaking News

    खतियानी जौहर यात्रा, आज सिमडेगा आएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, देंगे विरोधियों को जवाब

    खतियानी जौहर यात्रा, आज सिमडेगा आएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, देंगे विरोधियो को जबाब
    तस्वीर वी न्यूज 24 



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार 

    SIMDEGA : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार से कोडरमा से आरंभ हुआ । वो  18 जनवरी को गिरिडीह गए  आज 23 जनवरी  को वो सिमडेगा में आ रहे  सिमडेगा  24 को वो चाईबासा  जायेंगे 30 तारीख को सरायकेला-खरसावां और 31 जनवरी को जमशेदपुर में यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    Also Read

    बिहटा में राजद पार्टी की तरफ से बूथ कमेटी सम्मेलन में शामिल हुए विधायक रीतलाल यादव

    बिहटा में राजद पार्टी की तरफ से बूथ कमेटी सम्मेलन में शामिल हुए विधायक रीतलाल यादव


    यात्रा का तीसरा चरण फरवरी और चौथा चरण मार्च महीने में संपन्न होगा। अपनी यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री हर जिले में लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। वे रोड शो के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों से भी बातचीत करेंगे। जनसभाओं में वे राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधेंगे।

    ये भी पढ़े-

    .com/img/a/

    दो नावों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर, एक नाव सोन नदी में डूबी।


    पहला चरण 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चला था

    सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय के मुताबिक सांगठनिक बैठकों में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। पहले चरण की तरह खतियानी जोहार यात्रा के सभी चरणों को सफल बनाने के लिए पार्टी कृतसंकल्पि‍त है। उल्लेखनीय है कि खतियानी जोहार यात्रा का पहला चरण आठ दिसंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और देवघर में हुए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अधिकारियों संग बैठकें की।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    रिक्शा चालक ने पत्नी के प्रेमी के शव के 20 टुकड़े कर बोरे में भरकर कूड़े के ढेर में फेंका


    राजनीतिक विरोधियों को देंगे जवाब

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा के दौरान विपक्षी दलों पर हमलावर होंगे। वे नीतिगत विषयों पर लिए गए निर्णय के अलावा कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में किए गए प्रयासों का जिक्र करेंगे। वे दौरे के क्रम में संबंधित जिलों में औचक निरीक्षण भी करेंगे। उत्कृष्ट विद्यालय, माडल स्कूल समेत अन्य सरकारी विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, छात्रावासों, समेत मूलभूत सुविधाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे। 

    ये भी देखे-

    इसके अलावा उनका सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, कृषि ऋण माफी योजना, मनरेगा, छात्रवृति, पर्यटन, खेल व अन्य गतिविधियों की जानकारी लेंगे। वरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वे कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad