• Breaking News

    PATNA :जाति आधारित गणना घरों को नंबर देने का काम लगभग पूरा ,अब पूछेंगे आपसे जाती


    PATNA :जाति आधारित गणना घरों को नंबर देने का काम लगभग पूरा ,अब पूछेंगे आपसे जाती


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अमिताभ मिश्रा 

    PATNA : जाति आधारित गणना के तहत पहले चरण में घरों को नंबर देने का काम लगभग पूरा होने को है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बताया गया है कि नंबर दिए जाने का काम 97 से 98 प्रतिशत तक हो गया है। शुक्रवार के आंकड़े अभी नहीं आए हैं। यह काम शनिवार तक समाप्त हो जाएगा। जाति आधारित गणना के तहत जाति एवं अन्य जानकारी हासिल किए जाने का काम सोमवार से विधिवत आरंभ होने की उम्मीद है।

    ये भी देखे-

    एक-दो दिनों के भीतर जाति आधारित गणना के प्रपत्र का गजट 

    सामान्य प्रशासन विभाग उस प्रपत्र का गजट नोटिफिकेशन जारी कराएगा, जिसके आधार पर जाति आधारित गणना का काम आगे बढ़ेगा। प्रपत्र में 20 से अधिक सवाल हैं, जो जाति आधारित गणना के क्रम में पूछे जाएंगे। प्रपत्र के आखिर में घर के मुखिया का हस्ताक्षर होगा।

    यह भी पढ़े-

    MADHEPURA:पत्नी नाराज हुई तो शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काट कर कुलदेवता को चढ़ा दिया

    MADHEPURA:पत्नी नाराज हुई तो शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काट कर कुलदेवता को चढ़ा दिया


    मानीटरिंग के लिए गली-गली घूम रहे अधिकारी-पदाधिकारी

    जाति आधारित गणना के पहले चरण का काम किस तरह से किया जा रहा है, इसकी मानीटरिंग के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं पदाधिकारी गली-गली घूम रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिला व प्रखंड स्तर पर भी मानीटरिंग का अलग-अलग तंत्र काम कर रहा है।  भारतीय प्रशासनिक सेवा व बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी गली-गली घूमकर इस पूरी कवायद की मानीटरिंग कर रहे हैं।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    GAYA:करोड़ो के गबन करने वाले जिला अधिकारी को भेजा गया जेल



    मुख्यालय के स्तर पर आला अधिकारियों को जिला आवंटित किया गया है। मानीटरिंग के लिए जिले में अधिकारी किसी भी गांव या कस्बे में अचानक पहुंच रहे हैं। घरों की नंबरिंग हुई या नहीं इसे देखा जा रहा है। वहीं अगर कहीं प्रगणक से मुलाकात होती है तो उनसे भी बात कर रहे हैं। जिन घरों के नंबर दिए गए हैं, वहां रहे लोगों से भी बात हो रही है। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    BHAGALPUR:कला से स्वरोजगार कर रहें हैं मूर्तिकार




    घरों को दिए गए नंबर के पास खड़े होकर तस्वीर लेकर भेज रहे

    मानीटरिंग के लिए अधिकारी एवं पदाधिकारी निकले तो कहां गए इसे सुनिश्चित किए जाने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जो अधिकारी जहां जा रहे हैं, वहां वह घरों को दिए गए नंबर के समीप खड़े होकर अपनी तस्वीर लेते हैं और उसे अपने ऊपर के मानीटरिंग तंत्र को भेज रहे हैं। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad