• Breaking News

    लोन देने के झांसा देकर युवक से ठगे 42 लाख दिल्ली पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

    लोन देने के झांसा देकर युवक से ठगे 42 लाख दिल्ली  पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  /  आरती गुप्ता

    नई दिल्ली:- उत्तरी जिला साइबर सेल ने इंश्योरेंस पालिसी खरीदने पर कम ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में ग्रेटर नोएडा के हैबतपुर का विकास कुमार, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) का नवीन प्रताप सिंह और अमन वर्मा है।

    यह भी पढ़े-

    एक बाद एक राजद के नेता उगल  रहे हिन्दू आस्था के लिए जहर ,शिक्षा मंत्री ने रामायण को कहा कूड़ा करकट

    एक बाद एक राजद के नेता उगल रहे हिन्दू आस्था के लिए जहर ,शिक्षा मंत्री ने रामायण को कहा कूड़ा करकट


    विकास प्राइम फोलियो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था, वहां वह मोटर वाहन बीमा और जीवन बीमा पालिसी बेचता था। यहीं से वह पीड़ितों का डाटा निकाला था इसके बाद वह अपने दो साथियों के साथ मिलकर ठगी करने लगा था। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, सात डेबिट व क्रेडिट कार्ड और नौ सिम कार्ड बरामद किए हैं।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    नहीं रहे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, गुरुग्राम में ली अंतिम


    बीमा कंपनी का कर्मी बताकर किया था फोन

    डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि वजीराबाद के अब्दुल करीम खान ने साइबर पुलिस थाने में ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके साथ 42 लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें टाटा एआइजी बीमा कंपनी के कर्मचारी बताकर एक फोन आया था। उसने 1.10 करोड़ रुपये के पूर्व-अनुमोदित लोन की पेशकश की थी। इसके बाद आरोपितों ने लोन दिलाने के एवज में उससे कई बार में 42 लाख रुपये ठग लिए।


    गाजियाबाद से कर रहे थे काम

    पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपित और पैसों की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपितों के काल विवरण और पैसे के लेन-देन का तकनीकी विश्लेषण किया। जिसमें पता चला कि आरोपित गाजियाबाद से काम कर रहे थे। पुलिस ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर आरोपितों को पकड़ने की योजना बनाई।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    आर्थिक तंगी के करण एक ही परिवार के 6 लोगो ने पीया जहर

     

    विधानसभा मेट्रो स्टेशन से किया गिरफ्तार 

    पीड़ित ने आरोपितों को और पैसे देने के लिए विधानसभा मेट्रो स्टेशन पर बुलाया यहां पर पुलिस टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह प्राइम फोलियो प्राइवेट लिमिटेड में मोटर वाहन और जीवन बीमा की ऑनलाइन बीमा पॉलिसियों की बिक्री करते हैं। इसके डेटा बेस तक उनकी पहुंच है, जहां से आरोपित उन लोगों का विवरण लेते थे। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad