• Breaking News

    राष्ट्रीय युवा सप्ताह समापन समारोह सह जागरूकता दिवस आयोजित किया गया था।

    राष्ट्रीय युवा सप्ताह समापन समारोह सह जागरूकता दिवस आयोजित किया गया था।

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद 

     BIHTA:नेहरू युवा केन्द्र,पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह (12-19 जनवरी 2023) समापन समारोह सह जागरूकता दिवस का वृहत आयोजन युवा आवास पटना के सभागार में किया गया। इस उपलक्ष्य में डॉ० संजय पासवान विधान पार्षद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार के मुख्य अतिथि के रूप में  में अपनी गरिमामधी उपस्थिति दर्ज किया। जागरुकता दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने "युवा कौन"  की वास्तविक परिभाषा को परिभाषित किया। 

    ये भी देखे-

    मौके पर श्री अरुण कुमार सिन्हा विधायक कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र ने युवाओं की भूमिका व युवाओं के चरित्र विकास पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं को मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर श्री दीपेन्द्र मणि जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे ने विवेकानन्द जी के आदर्शों को अंगीकार करते हुए उनके दिखाए रास्तों पर अग्रसर होते हुए देश के उत्थान में सहयोग के लिए आगे आने पर बल दिया।  साथ ही कविता के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को प्रतिबिंबित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए श्री प्रेम कुमार संस्थापक प्रेम यूथ फाउंडेशन  ने युवाओं को विवेकानन्द जी से प्रेरणा  से आत्मानिर्भरता के लिए अपने अन्दर के युवा ऊर्जा को सजगता के साथ उपयोग करते हुए देश की व अपने क्षेत्र की प्रगति में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। 

    यह भी पढ़े-

     रोहन किशोर हुए मानवाधिकार कार्य मंच में राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त

    रोहन किशोर हुए मानवाधिकार कार्य मंच में राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त


    नारी शक्ति व युवा शक्ति के संयुक्त ऊर्जा का सार्थक उपयोग कैसे करना है को श्रीमति अर्पणा बाला, सचिव राम जानकी सेवा संस्थान ने अपने उद्बोधन के माध्यम से  बताया। सुश्री अनुरागिनी ने मंच संचालन किया। इस राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विगत 12-19 जनवरी 2023 के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में से प्रखंड बिहटा से विवज प्रतियोगिता में अभय कुमार ने प्रथम स्थान, अभि कुमार ने द्वितीय स्थान,नीतू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी तेजस्वी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशुरूपुर प्रखंड से पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनाली कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


    इस उपलब्धि के लिए सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, स्पेयर हेड सदस्य, गंगा दूत, व अन्य युवाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज किया। वहीं मौके पर बबलु कुमार, बृजेश कुमार, विशाल कुमार, पंकज कुमार, विक्रांत कुमार, निक्की कुमारी, मधु कुमारी, के साथ द ओशो कोचिंग सेंटर बिहटा के नीरज कुमार(शिक्षक) उपस्थित रहें

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad