• Breaking News

    ठंड के मामले में बिहार से पिछड़ा शिमला, सीतामढ़ी समेत 19 जिलों में दो दिन से कोल्ड डे अलर्ट

    ठंड के मामले में बिहार से पिछड़ा शिमला, सीतामढ़ी समेत 19 जिलों में दो दिन से कोल्ड डे अलर्ट
    तस्वीर कस्टडी वी न्यूज 24 ,सीतामढ़ी अम्बेडकर चौक


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार 


    सीतामढ़ी : जिले में ठंड का कहर जारी है लगातार तेज गति से पछिया हवा चल रही है जिसके कारण स्थिति और भी खराब हो गई है आलम यह है कि लोगों को घर में भी चैन नहीं मिल रहा है . लोग अलाव या फिर बिछावन से हटते ही ठंड का सामना करना पड़ता है. जिले में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के तकरीबन रहा . 

    यह भी पढ़े-



    जिससे अस्पताल में कोल्ड डायरिया खांसी सर्दी के मरीज की तादाद बढ़ गई है . कड़ाके की ठंड में सबसे ज्यादा हाल बूढ़े और बच्चों का है . पछिया हवा से कनकनी की आहट काफी बढ़ गई है . बाजार में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है .दुकानदार  दुकान भी देरी से खोल रहे है . शहर का आलम यह है की  है कि 10 बजे सीतामढ़ी  जाम लग जाता था ,अब शहर में दोपहर में भी काफी कम गाड़ियां देखने को मिल रही  है .

    यह भी देखे-



    अभी  2 से 4 डिग्री तक तापमान गिरने का अनुमान है . मौसम वैज्ञानिक कहते हैं .कि अगर यही हाल रहा तो अगले 72 घंटों में तापमान में दो से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है . जिससे लोगो की  और परेशानी बढ़ जाएगी  पछिया हवा की वजह से ठंड का वास्तविक अनुभव ज्यादा हो रहा है . बाजार में सन्नाटा पसर जाने से फुटपाथ दुकानदार को भी काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है . उनका कहना है कभी कोई जरूरत के अनुसार ही लोग बाजार आते हैं . 



    कोई बीमार हो या फिर कोई आवश्यकता इस वजह से उन लोगों का सामान भी नहीं बिक पाता है .मजदूरों को भी घर चलाना मुश्किल हो रहा है . कड़ाके की ठंड शीतलहर का असर मजदूरी पर भी पर रहा है .  मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है .शहर में सीतामढ़ी प्रशासन के द्वारा कोई अलाव की भी व्यवस्था नहीं है .लोगो टायर और प्लास्टिक जलाकर ठंढ से बचने की कोशिश कर रहे है . 


    प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से सात से आठ डिग्री की क्रमिक गिरावट व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे आने से राजधानी समेत प्रदेश के भागलपुर ,मुजफ्फरपुर,पूर्णिया,छपरा,दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, सबौर, फारबिसगंज में कोल्ड डे यानी सर्द दिन रहा। 

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों तक राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी,दरभंगा,समस्तीपुर,सुपौल,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार,मधेपुरा,सहरसा में कोल्ड डे अलर्ट  बने रहने की संभावना है। प्रदेश का मौसम अगले दो दिनों तक सर्द दिन के रूप में रहेगा। 

    सीतामढ़ी का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के तकरीबन रहा .  राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 7.2 डिग्री सेल्सियस व गया का 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री की वृद्धि के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे सीतामढ़ी  पटना और गया जिला शिमला से भी अधिक ठंडा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिले कोल्ड डे की चपेट में है। ऐसी स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की संभावना है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad