• Breaking News

    दिल्ली वालो सावधान दिल्ली में गिरेगी बर्फ? -4 डिग्री तक गिर सकता है पारा



    दिल्ली वालो सावधान दिल्ली में गिरेगी बर्फ? -4 डिग्री तक गिर सकता है पारा


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता

    नई दिल्ली: आप उत्तर भारत में रहते हैं तो अगले सप्ताह के लिए तैयार हो जाइए. अगले सप्ताह पूरे उत्तर भारत में पारा माइनस चार डिग्री तक गिर सकता है. यह हम नहीं बल्कि एक मौसम एक्सपर्ट ने बाकायदा ट्वीट कर चेतावनी दी है. चेतावनी के मुताबिक मकर संक्रांति यानी 14 से 19 जनवरी वाले सप्ताह में पारा लुढ़केगा और दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में पानी जमकर बर्फ बन जाएगी. भारत मौसम विभाग भी चेतावनी दे चुका है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार से भीषण ठंड पड़ेगी.  


    सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे सर्द सुबह  रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का ही नहीं बल्कि एक जनवरी, 2021 के बाद यानी दो साल में इस माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।दाहिया आगे लिखते हैं कि यह एक ऐतिहासिक वर्ष रहने वाला है. इस महीने के 11 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ी है और आने वाले दिनों में भी इसके जारी रहने की संभावना है. जनवरी 2023 इतिहास का सबसे सर्द माह हो सकता है. यहां तक कि यह 21वीं सदी का सबसे सर्द माह कहला सकता है. 


    लोधी रोड का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, आयानगर में 2.8 डिग्री, रिज में दो डिग्री और जाफरपुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में दो दिनों में ही लगभग नौ डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को यह 10.2 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस था।

    यह भी देखे 

    अवधारणा उन्मुख शिक्षण के माध्यम से भौतिकी शिक्षा के पुनरोद्धार पर आईआईटी पटना में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला

    अवधारणा उन्मुख शिक्षण के माध्यम से भौतिकी शिक्षा के पुनरोद्धार पर आईआईटी पटना में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला


    कब कितना दर्ज किया गया तापमान

    पीछे मुड़कर देखें तो एक जनवरी 2021 को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस वर्ष आठ जनवरी को यह 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मयूर विहार में यह सबसे कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 39 से 90 प्रतिशत रहा।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    बिहटा में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने साढे तीन लाख लूट कर हुए फरार।


    धूप भी खिलेगी, कड़ाके की ठंड भी रहेगी

    मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साफ आसमान के कारण दिल्ली में अगले कई दिन अच्छी धूप खिलेगी और कोहरा नहीं रहेगा। दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रात और सुबह के समय शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले छह दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। दो दिन गंभीर स्तर की शीत लहर के लिए जबकि चार दिन घने कोहरे के लिए।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    प्रशांत किशोर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक और हमला,ये वही भाई हैं जो गले मिलते हैं और पेट में छुरा घोंपते हैं


    एक डिग्री तक जा सकता है तापमान

    स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 19 से 20 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

    उधर एक मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने सोमवार को दिल्ली के उजवा में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री जाने का दावा किया। रविवार को उन्होंने यहां का तापमान माइनस 0.1 डिग्री रहने का दावा किया था। एक अन्य ट्वीट में दहिया ने बताया कि सोमवार की सुबह गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 1.4, सोनीपत में 1.4 और मानेसर में 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad