• Breaking News

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार का पार्टी पर नियंत्रण नहीं, राजद गठबंधन से जदयू कमजोर हुआ

     

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार का पार्टी पर नियंत्रण नहीं, राजद गठबंधन से जदयू कमजोर हुआ


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / जितेन्द्र कुमार

    बक्सर: जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को बक्सर में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ जाने के बाद उनकी पार्टी कमजोर हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, उनका पार्टी पर अब पहले की तरह नियंत्रण नहीं रह गया है। वे बहुत सारी चीजें अपनी ही इच्छा से नहीं कर रहे हैं। उनके अगल-बगल के लोगों का काफी दबाव है। उन्होंने बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि 2024-25 तक गंगा का पानी बहुत आगे बढ़ेगा।


    'मैं कोई गाजर-मूली नहीं, जिसे कोई उखाड़ दे'

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू करोड़ों लोगों के अरमानों की पार्टी है। गरीब-गुरबा, दलित-वंचित के साथ ही सवर्ण तबके के लोगों का भी पार्टी में भरोसा है। इस पार्टी को वे बर्बाद नहीं होने देंगे। वह पार्टी को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने इस पार्टी को बनाया है। समता पार्टी के काल से इस पार्टी को सींचने वाले 100 में पांच लोग ही हैं। ऐसे में किसी के कह देने भर से वह पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्हें पार्टी से कोई बाहर नहीं निकाल सकता है। वे कोई गाजर-मूली नहीं हैं, जिसे कोई उखाड़ देगा।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    एक महीने के लिए चीनी खाना कर दे बंद फिर देखे अपने शरीर में होते हुए बदलाव


    पर जवाब दे पार्टी

    पार्टी के लोगों के मान-सम्मान को बचाने के लिए ताकत चाहते हैं। राजद के लोग कह रहे हैं कि गठबंधन को लेकर जदयू के साथ डील हुई है। हमारी पार्टी को इस पर संशय दूर करना चाहिए, इसी की बात मैं कर रहा हूं। पार्टी को मेरे सवालों का जवाब देना चाहिए।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    देखे कैसे राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बारिश की वजह से एक तीन मंजिला इमारत गिर गई.


    नीतीश कुमार के बुलावे का इंतजार

    कुशवाहा ने कहा कि वे अपनी बात राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक या नीतीश कुमार से मिलकर रखना चाहते हैं। दोनों ही मौकों का वे इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जब भी उन्हें बुलाएंगे, वे तुरंत बात करने के लिए तैयार हैं।

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, नीतीश कुमार का पार्टी पर नियंत्रण नहीं, राजद गठबंधन से जदयू कमजोर हुआ



    जगदेव बाबू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाना अपराध नहीं

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाना कोई अपराध नहीं है। अगर किसी सामाजिक संगठन के बैनर से वे कार्यक्रम में शामिल होते हैं, तो इसमें गलत क्या है? सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का काम अलग-अलग है।


    उपेंद्र कुशवाहा यहां समता पार्टी के संस्थापक जिलाध्यक्ष रहे रामाशीष कुशवाहा के परिवार से मिलकर सांत्वना देने पहुंचे थे। इसके बाद वे कठार जाकर जदयू के पूर्व विधायक दाउद अली के निधन पर उनके स्वजनों से मिलने भी पहुंचे। जिला मुख्यालय में वामपंथी नेता ज्योति प्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने ये बातें कहीं। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad